एक्सप्लोरर

चीन ने आतंकी अजहर पर अपने रुख को जायज ठहराया, दोहरे मापदंड से इनकार किया

बीजिंग: चीन ने पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंवादियों की सूची में शामिल कराने की भारत की कोशिश को बाधित करने को लेकर भारत के दोहरे मापदंडों के आरोपों को ‘गलत’ बताकर खारिज कर दिया और दावा किया कि उसने मामले पर फैसला करने में एक ‘उचित और पेशेवर’ रुख अपनाया. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, ‘‘सुरक्षा परिषद की 1267 समिति की सूची तय करने के मुद्दे को लेकर चीन के दोहरे मापदंड की जो बात कही जा रही है, वह सच नहीं है. हम ठोस सबूत के आधार पर कार्रवाई करते हैं जो कि चीन में अपनाया जाने वाला तरीका है.’’ कल नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में अजहर के मुद्दे को लेकर विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर द्वारा की गयी टिप्पणियों को लेकर गेंग ने कहा, ‘‘हमने संबंधित चर्चा में एक पेशेवर और सही तरीके से जिम्मेदार और सकारात्मक भूमिका निभायी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित सदस्यों का मुद्दे पर अलग अलग रुख था. मुद्दे पर तकनीकी रोक को बढ़ाने के पीछे चीन का उद्देश्य इस मुद्दे पर कमिटी और जुड़े पक्षों के बीच एक-दूसरे से विचार विमर्श करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराना था.’’ गौरतलब है कि अकबर ने कल कहा था, ‘‘हम सच में आतंकवाद के मुद्दे पर चीन से ना केवल भारत की बल्कि पूरी दुनिया की आवाज सुनने की उम्मीद करते हैं.’’ आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन की तरफ इशारा करते हुए भारत ने उम्मीद जताई थी कि एक ‘जिम्मेदार’ देश होने के नाते चीन आतंकवाद के प्रति इस्लामाबाद के ‘दोहरे रवैये’ और उसके ‘आत्मघाती’ रवैये को समझेगा. चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय 1267 समिति में एकमात्र देश था जिसने अजहर का नाम सूची में शामिल करने के भारत के अनुरोध का विरोध किया था. अजहर पर पठानकोट हमलों की साजिश रचने का भी आरोप है. चीन ने भारत के कदम पर दो तकनीक रोक लगाई थीं. जब इस बात की ओर ध्यान दिलाया गया कि चीन 1267 समिति के सदस्यों में अकेला ऐसा सदस्य था जिसने इस पर आपत्ति जतायी तो गेंग ने कहा, ‘‘इससे जुड़ा चीन का रुख और कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव और समिति की प्रक्रिया के नियमों के मुताबिक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन का इस पर एक उचित और पेशेवर रुख है. अब तक समिति में सहमति नहीं बनी है और हम इस मुद्दे पर भारत समेत सभी पक्षों के साथ बातचीत करते रहना चाहेंगे.’’ दोनों देशों ने इस मुद्दे पर कई चरणों में बातचीत की है, इसके बावजूद मुद्दे का हल नहीं हुआ है. गेंग ने चीन के रुख को साफ करते हुए कहा, ‘‘यह अफसोसजनक है कि अब तक सहमति नहीं बनी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात पर भी जोर देना चाहता हूं कि भारत और चीन दोनों आतंकवाद से पीड़ित देश हैं. आतंकवाद से मुकाबले के मुद्दे पर हमारा समान उद्देश्य और समान लक्ष्य है और हमें क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए भारतीय पक्ष के साथ सहयोग और संवाद बढ़ाने की उम्मीद है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget