एक्सप्लोरर

चीन ने अंतरिक्ष में उगाया धान, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया स्वर्ग का चावल 

 चीन ने अंतरिक्ष में धान पैदा  किया है. चीन ने अंतरिक्ष में पैदा किए गए धान को स्पेस राइस (अंतरिक्ष चावल) नाम दिया है. इसकी पहली फसल बीज के रूप में धरती पर लाई गई है.

बीजिंगः चीन नए-नए रिकॉर्ड बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर है. अब चीन ने अंतरिक्ष में धान पैदा करने का नया करिश्मा किया है. चीन ने अंतरिक्ष में पैदा किए गए धान को स्पेस राइस (अंतरिक्ष चावल) नाम दिया है. चीन इसकी पहली फसल को बीज के रूप में धरती पर लाया है. दरअसल, चीन ने पिछले साल नंबर में अपने चंद्रयान के साथ धान के बीज भी अंतरिक्ष में भेजे थे. अब  अंतरिक्ष यान के जरिए 1500 धान के बीज धरती पर आए हैं. इनका वजन 40 ग्राम है. इनको दक्षिण चीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बोया जाएगा.

1 सेंटीमीटर लंबे हैं बीज
आपको बता दें कि अंतरिक्ष में ये बीज ब्रह्मांडीय विकिरण और शून्य गुरुत्वाकर्षण के संपर्क में रहे और फिर इनको वापस धरती पर लाया गया है. ये करीब 40 ग्राम वजनी हैं और इनकी लंबाई अब करीब 1 सेंटीमीटर है. ग्वांगडोंग के दक्षिण चीन कृषि विश्वविद्यालय के अंतरिक्ष प्रजनन अनुसंधान केंद्र के उप निदेशक गुओ ताओ के मुताबिक कि सबसे बेहतर बीज प्रयोगशालाओं में तैयार होंगे और इसके बाद इन्हें खेतों में लगाया जाएगा. 

अंतरिक्ष के वातावरण में बीजों में होते हैं कई तरह के परिवर्तन 
गौरतलब है कि अंतरिक्ष के वातावरण में कुछ समय तक रहने के बाद बीज में कई तरह के परिवर्तन होते हैं और फिर इनको वहां से वापस लाकर धरती पर बोने से ज्यादा पैदावार होती है. न केवल धान बल्कि दूसरी फसलों के साथ भी इस तरह के प्रयोग होते हैं. चीन तो साल 1987 से चावल और दूसरी फसलों के बीज को अंतरिक्ष में ले जा रहा है. 

200 से ज्यादा फसलों के साथ ऐसे प्रयोग कर चुका चीन
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन अबतक 200 से ज्यादा फसलों के साथ इस तरह के प्रयोग कर चुका है. इन फसलों में कपास से लेकर टमाटर तक शामिल हैं. चीन के मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में चीन में 24 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खेती के लिए अंतरिक्ष से आए बीज का इस्तेमाल किया गया था. वहीं चीन के सोशल मीडिया यूजर्स स्पेस राइस को स्वर्ग का चावल भी कह रहे हैं. चंद्रमा पर एक अनुसंधान केंद्र तैयार करने की भी चीन की योजना है.  
 
यह भी पढ़ें

Drug Overdose Side Effects: अमेरिका में पिछले साल रिकॉर्ड 93 हजार की मौत, जानिए दवाओं का ओवरडोज कितना खतरनाक है

World Youth Skills Day 2021: आज का दिन विश्व युवा कौशल दिवस के तौर पर मनाया जाता, जानें इसका महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget