एक्सप्लोरर

असरदार फेस मास्क बनाने का निकाला तरीका, मुंह से निकली सांसों के बारे में लग सकेगा पता

यह तकनीक इस बात में मदद प्रदान कर सकती है कि हम घर के बाहर रहने के दौरान किस तरह का मास्क पहनें और कितनी शारीरिक दूरी बनाकर रखें.

कोरोना वायरस के चलते इस वक्त सभी को चेहरे पर मास्क लगाने के साथ ही दो गज की दूरी बरतने की सलाह दी जाती है. लेकिन, बोलते या गाते वक्त किसी के मुंह से निकलने वाली सांस का अध्ययन करने का एक नया तरीका इजाद किया गया है, जिससे ना सिर्फ ये पता करने में सहुलियत होगी कि कोरोना जैसी महामारी कैसे फैलती है बल्कि मास्क के प्रभावी असर के बारे में पता करने में भी मदद मिलेगी.

'अप्लाइड ऑप्टिक्स' नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में यह बताया गया है कि मुंह से निकलने वाली सांस और आसपास की हवा के बीच के ना केवल तापमान के अंतर का अनुमान लगाया जाता है बल्कि यह भी पता किया जाता है कि आसपास की हवा में फैलने से पहले सांस कितनी दूर तक जाती है. अमेरिका स्थित रोलिंस कॉलेज से ताल्लुक रखने वाले अध्ययन के लेखक थॉमस मूर के अनुसार, 'नई तकनीक का उपयोग इस बात का अध्ययन करने के लिए भी किया जा सकता है कि बोलने के दौरान मुंह से सांस कैसे निकलती है और क्या इसका उपयोग संगीत के दौरान हिदायत देने या स्पीच थेरेपी में किया जा सकता है.

मूर के अनुसार, यह तकनीक इस बात में मदद प्रदान कर सकती है कि हम घर के बाहर रहने के दौरान किस तरह का मास्क पहनें और कितनी शारीरिक दूरी बनाकर रखें. उन्होंने कहा कि महामारी ने कई संगीतकारों को आर्थिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचाया है और ऐसी कोई जानकारी जो उन्हें फिर से पटरी पर ला सके वह महत्वपूर्ण होगी.  यह शोध संगीत वाद्य यंत्रों के माध्यम से हवा के प्रवाह का अध्ययन करने के लिए विकसित किया गया था.

 मूर ने कहा कि जो नई तकनीक विकसित की गई है वह इस तथ्य पर आधारित है कि हवा के तापमान के आधार पर प्रकाश की गति में परिवर्तन होता है. चूंकि सांस आसपास की हवा की तुलना में गर्म होती है, इसलिए सांस लेने के दौरान जो प्रकाश निकलता है वह मूल प्रकाश से थोड़ी देर पहले कैमरे पर पहुंचता है. इसका उपयोग हवा की छवियां बनाने के लिए किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget