एक्सप्लोरर

यूक्रेन संकट के बीच तिलमिलाया चीन, ताइवान के मसले पर ये कहा

चीनी विदेश मंत्रालय (Chinese Foreign Ministry) की ओर से कहा गया है कि यह ऐतिहासिक और कानूनी तथ्य है कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है.

रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच ताइवान का मसला भी सुर्खियों में है. ताइवान (Taiwan) में यूक्रेन जैसे हालात बताए जाने को लेकर चीन तिलमिला गया है. चीनी विदेश मंत्रालय (Chinese Foreign Ministry) की ओर से कहा गया है कि यह ऐतिहासिक और कानूनी तथ्य है कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है. चीन ने ये भी कहा है कि यहां के लोग संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वही यूक्रेन मसले पर चीन का मानना है कि किसी भी राष्ट्र की वैध सुरक्षा चिंताओं का सम्मान किया जाना चाहिए. साथ ही यूएन चार्टर के मकसदों और सिद्धांतों को बरकरार रखने की जरुरत पर बल देते हुए चीन ने सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया.

ताइवान को लेकर तिलमिलाया चीन

चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) से कहा कि अमेरिका को हिंद-प्रशांत रणनीति में ताइवान को शामिल नहीं करना चाहिए, जिस पर चीन अपना दावा करता है. इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा था कि वह हिंद-प्रशांत के लिए और अधिक राजनयिक और सुरक्षा संसाधन प्रदान करेगा. अमेरिका ने यह भी कहा कि वह ताइवान को चीन से विभाजित करने वाले जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए क्षेत्र के अंदर और बाहर भागीदारों के साथ काम करेगा.

क्या पुतिन की राह पर चलेंगे शी जिनपिंग?

अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि शी जिनपिंग (Xi Jinping) ताइवान में पुतिन की राह पर कदम बढ़ा सकते हैं. चीन का मकसद है कि ताइवान को उसकी राजनीतिक डिमांड के आगे झुकने और चीन के कब्जे को कबूल करने के लिए मजबूर किया जा सके. बहरहाल रूस की ओर से पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों को अलग देश की मान्यता देने के बाद से पूरी दुनिया में तनाव बरकरार है. अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश रूस और यूक्रेन के अलगाववादी वाले क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन ने अपने नागरिकों से फौरन रूस छोड़ने को कहा

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने 18-60 वर्ष वाले नागरिकों को 1 साल तक सेना में अनिवार्य सेवा के लिए बुलाया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget