एक्सप्लोरर

China-Taiwan Tension: ताइवान में स्पीडबोट लेकर घुस गया चीनी नागरिक, दावा- मैं नौसेना का पूर्व कप्तान; बवाल के बीच हुआ यह ऐक्शन

China-Taiwan Tension: ताइवान के तट रक्षक बल ने एक पूर्व चीनी नौसेना कप्तान को गिरफ्तार किया है. यह चीनी सदस्य अपनी स्पीडबोट लेकर अवैध रूप से ताइपे बंदरगाह के पास पहुंच गया था. 

China-Taiwan Tension: ताइवान में चीन की नौसेना का एक पूर्व अधिकारी स्पीडबोट लेकर पहुंच गया तो वहां बवाल मच गया. मंगलवार (11 जून, 2024) को वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सिलसिले में बताया कि चीन के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. वह स्पीडबोट लेकर ताइपे बंदरगाह में अवैध रूप से घुस गया था. गिरफ्तार किया गया व्यक्ति चीन की पूर्व नौसेना का कप्तान है. 

'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को ताइपे शहर की तरफ जाने वाली तमसुई नदी में घुसने के बाद चीनी स्पीडबोट अन्य नौका से टकरा गई थी. गिरफ्तार व्यक्ति ने खुद का नाम रुआन बताया है. उसका दावा है कि वह चीनी नौसेना का पूर्व कैप्टन है. वह एक दिन पहले ही चीन के तटीय शहर फूजौ के निंगडे बंदरगाह से चला था. 

चीनी स्पीडबोट से क्या मिला?

गिरफ्तार पूर्व चीनी अधिकारी ने बताया कि चीनी अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह ताइवान में शरण लेने आया है. फिलहाल ताइवान इस घटना को अलग नजरिए से देख रहा है और स्पीडबोट के जरिए ताइपे तक पहुंचने को गंभीर सुरक्षा खामी मान रहा है, जबकि दोनों देशों के बीच जारी तनाव के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई है. ताइवान के तटरक्षक बल ने बताया कि स्पीडबोट से किसी भी तरह का खाद्य या पेय पदार्थ नहीं मिला है.

चीन की हो सकती है रणनीति

ताइवानी तटरक्षक बलों की मानें तो गिरफ्तार चीनी व्यक्ति ने कहा कि उसे 'अनुचित बयान' देने की वजह से चीन के अधिकारियों की ओर से सताया गया था, जिसकी वजह से वह ताइवान भाग जाना चाहता था. ताइवान के रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने मंगलवार को कहा कि यह घुसपैठ करने की चीन की एक रणनीति हो सकती है. 'ताइवान न्यूज' के मुताबिक, इस घटना के बाद देश का रक्षा मंत्रालय चीनी जहाजों की घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े उपाय करेगा.

यह भी पढ़ेंः इंडोनेशिया में पैगंबर मोहम्मद का मजाक उड़ाने वाले औलिया रहमान के साथ जो हुआ आपको पढ़नी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget