एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में तैनात होगी चीन की सिक्योरिटी फोर्स, क्या शहबाज अब भी नहीं समझ पाए ड्रैगन के नापाक मंसूबे?

Chinese Security In Pakistan: हाल ही में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बलूच लड़ाकों के किए गए हमलों के अलावा, पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को भी निशाना बनाया गया है.

China Deployed Personnel Security: पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों और मजदूरों पर हमलों को लेकर चीन भी चिंता में पड़ गया है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ड्रैगन ने अपनी परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए पहली बार पाकिस्तान में निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है. चीन ने हाल ही में पाकिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट में शामिल अपने इंजीनियरों और वर्करों की सुरक्षा के लिए एक कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किए हैं.

हाल ही में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण और बलूचिस्तान में सेना की बस पर हमले के बाद ये कदम उठाया है. कुछ दिन पहले ही बीएलए के लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था और 214 सैनिकों को बंधक बना लिया था, साथ ही इन्हें मारने का भी दावा किया था.

चीन ने इन प्राइवेट कंपनियों को सौंपी सुरक्षा व्यवस्था

चीन ने संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपनी तीन निजी कंपनियों डेवे सिक्योरिटी फ्रंटियर सर्विस ग्रुप, चाइना ओवरसीज सिक्योरिटी ग्रुप और हुआक्सिन झोंगशान सिक्योरिटी सर्विस को जिम्मेदारी सौंपी है. पहले चरण में सिंध प्रांत में दो सीपीईसी बिजली परियोजनाओं पर 60 चीनी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. ये जवान सुरक्षा में लगी पाकिस्तानी सेना की निगरानी करेंगे.

चीन को पाकिस्तान की सिक्योरिटी पर नहीं भरोसा?

सीपीईसी के तहत सिंध प्रांत के थार कोल ब्लॉक में दो बिजली परियोजनाओं पर करीब 6,500 चीनी नागरिक काम कर रहे हैं. खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, चीनी नागरिकों के पहले घेरे में चीनी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

ऐसा इसलिए किया गया है ताकि चीनी नागरिकों का बाहरी लोगों से कम से कम संपर्क हो. सुरक्षाकर्मी श्रमिकों की योजनाबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करेंगे. यह योजना दूसरे सुरक्षा घेरे में तैनात पाकिस्तानी सेना के साथ शेयर की जाएगी.

चीन ने पहले पाकिस्तान पर अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की एक इकाई तैनात करने का दबाव बनाया था. पाकिस्तान ने शुरू में इसे नहीं माना, लेकिन चीनी दबाव के बाद संयुक्त सुरक्षा कंपनियों के ढांचे पर हस्ताक्षर किए. इसी ढांचे के तहत पाकिस्तान में चीनी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं वो तीन महिलाएं जिन्होंने पाकिस्तान की नाक में कर दिया दम, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget