एक्सप्लोरर

चीन ने की पाकिस्तान में हुए भीषण हमले की निंदा, पेशावर मस्जिद ब्लास्ट में जान गंवाने वालों की संख्या 100 के पार पहुंची

Xi Jinping On Pak Blast: पाकिस्तान में पेशावर की पुलिस लाइन्स की मस्जिद में 30 जनवरी को धमाका हुआ था. जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 221 लोग घायल हुए.

Pakistan Peshawar Masjid Blast: पाकिस्‍तान में हुए बड़े आत्‍मघाती हमले पर भारत (India) समेत कई देश संवदेनाएं जाहिर कर चुके हैं. आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने भी पाकिस्तानी मस्जिद पर हमले की निंदा की. शी जिनपिंग ने कहा, "चीन (China) आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है और इस घटना की कड़ी निंदा करता है."

एएफपी के रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पेशावर के हाई सिक्‍योरटी जोन में स्थित एक मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती विस्फोट में 100 से ज्‍यादा जानें गई हैं. विस्‍फोट के बाद से ही पाकिस्‍तानी सुरक्षाबल और बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हुए थे. बुधवार को उनका बचाव कार्य 101 मौतों की गिनती के साथ समाप्त हो गया.

चीन ने की पाकिस्‍तान में हमले की निंदा

इस हमले के बाद पाकिस्‍तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री पीडितों के बीच गए और उन्‍हें सांत्‍वना दी. वहीं, बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ बातचीत हुई. जिसमें राष्ट्रपति शी ने कहा, "बीजिंग अपनी राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी कार्य योजना को बढ़ावा देने, सामाजिक स्थिरता बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा करने में पाकिस्तान का दृढ़ता से समर्थन करना जारी रखेगा."

पाक को दृढ़ता से सहयोग करने का वादा 

गौरतलब हो कि चीन और पाकिस्तान लंबे समय से सहयोगी रहे हैं. दोनों मुल्‍क विभिन्‍न मौकों पर भारत के खिलाफ मुखर रहे हैं. हाल के वर्षों में, चीन ने पाकिस्तान में विकास परियोजनाओं में पैसा लगाया है और आतंकवाद से निपटने और सुरक्षा में सुधार के नाम पर हथियार भी मुहैया कराए हैं. लेकिन चीनी नागरिकों पर छिटपुट हमले भी हुए हैं, जिनमें पिछले साल कराची में एक कन्फ्यूशियस संस्थान में कर्मचारियों को निशाना बनाकर किया गया एक आत्मघाती बम विस्फोट भी शामिल है.

2 दिन पहले हुए पेशावर हमले के बारे में पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह हमला इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बदले में किया गया. यह हमला 30 जनवरी को तब हुआ जब पुलिस जवानों समेत सैकड़ों लोग वहां दोपहर की नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की घर की तलाशी लेने पहुंची FBI, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget