एक्सप्लोरर

‘इतिहास न भूले US’, ईरान पर अमेरिकी स्ट्राइक से भड़का चीन, दे डाली ये हिदायत

China on America: चीनी सरकारी मीडिया CGTN ने 2003 के ईराक युद्ध की ओर इशारा करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपनी पुरानी रणनीतिकों गलतियों को एक बार फिर से दोहरा रहा है.

China on US in Israel-Iran Conflict: ईरान-इजरायल की जंग ने अचानक नया मोड़ ले लिया है. ईरान पर इजरायल के साथ अब संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी धावा बोल दिया है. ईरान के ऊपर हुए अमेरिकी हमले से चीन काफी नाराज हो गया है. चीन ने ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों की निंदा की है. इसके अलावा चीन ने अमेरिका को इतिहास न भूलने की हिदायत देते हुए कहा कि अमेरिका फिर से अपने पुराने रणनीतिक गलतियों को दोहरा रहा है.

चीन ने अमेरिका को दी हिदायत

चीन ने सरकारी मीडिया CGTN के जरिए अमेरिका को हिदायत दी है. चीनी सरकारी मीडिया ने अमेरिका की ओर से ईरान में की गई कार्रवाई को एक बेहद खतरनाक मोड़ करार दिया है. चीन ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी पुरानी राजनीतिक भूलों को फिर से दोहरा रहा है. इतिहास ने बार-बार दिखाया है कि जब भी मिडिल ईस्ट में सैन्य हस्तक्षेप होता है, तब-तब अनचाहे नतीजे सामने आए हैं. जिसमें लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष और क्षेत्रीय अस्थिरता शामिल है.” चीन का यह बयान साल 2003 के इराक युद्ध की ओर इशारा करता है.

चीन ने मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव की बजाए बातचीत को बताया सबसे अच्छा तरीका

चीन ने अपने बयान में कहा कि एक संतुलित और कूटनीतिक पहल मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सैन्य टकराव के बजाए बातचीत को प्राथमिकता देती है. चीन की ओर से कहा गया कि यह मिडिल ईस्ट में स्थिरता लाने का सबसे अच्छा तरीका है.

अमेरिका ने छह बी-2 बॉम्बर विमानों को किया था तैनात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-ईरान के बीच जारी युद्ध में सीधे तौर पर शामिल होने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वे इस युद्ध में सीधे तौर पर शामिल होना चाहते हैं. इस बीच अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लेते अमेरिका के मिसौरी स्थित एयरफोर्स बेस से शनिवार (21 जून) को छह बी-2 बॉम्बर विमानों को गुआम एयर बेस के लिए रवाना कर दिया था.

अमेरिका के छह बी-2 बॉम्बर ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर गिराए बंकर बस्टर बम

अमेरिका के सबसे खतरनाक बॉम्बर विमान बी-2 ने बंकर बस्टर बमों के साथ गुआम के लिए उड़ान भरा था. वहीं, रविवार (22 जून) को अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइटों पर हवाई हमला कर दिया.

एक अमेरिकी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि छह बी-2 बॉम्बरों विमानों ने 30,000 पाउंड के वजन वाले एक दर्जन बंकर बस्टर बमों से ईरान के सबसे सुरक्षित न्यूक्लियर साइट फोर्डो पर हमला किया है. इसके अलावा एक बी-2 बॉम्बर विमान ने नतांज और इस्फाहान की न्यूक्लियर साइट्स पर बंकर बस्टर बम गिराए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget