एक्सप्लोरर

बस धमाके में चीनी नागरिकों की मौत से बढ़ा तनाव, टली CPEC की अहम बैठक

China Cancelled CPEC Meeting: चीन-पाकिस्तान आर्थिक गालियारे के प्रमुख और पाक सेना के पूर्व प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने सोशल मीडिया पर इस बैठक के रद्द होने की जानकारी साझा की.

China Cancelled CPEC Meeting: पाकिस्तान में बस धमाके में चीनी इंजीनियरों की मौत से नाराज़ चीन ने पाक के साथ सीपीईसी की अहम बैठक को रद्द कर इस्लामाबाद को झटका दिया है. जुलाई 16 को होने वाली इस अहम बैठक में खैबर पख्तूनख्वा इलाके की कई परियोजनाओं का भविष्य तय होना था. 

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गालियारे के प्रमुख और पाक सेना के पूर्व प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने सोशल मीडिया पर इस बैठक के रद्द होने की जानकारी साझा की. बाजवा ने ट्वीट कर कहा कि 16 जुलाई को होने वाली यह बैठक ईद के बाद होगी. लेकिन उन्होंने बैठक को आगे टाले जाने के कारणों का खुलासा नहीं किया.

हालांकि, जेसीसी बैठक टालने के फैसले की टाइमिंग को खैबर पख्तूनख्वा के कोहिस्तान इलाके में 14 जुलाई की सुबह हुए बस धमाके से सहज ही जोड़ा जा सकता है, जिसमें 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी. यह चीनी इंजीनियर केपीके इलाके में चीनी मदद से चल रही डासू जलविद्युत परियोजना के निर्माण में लगे थे. इनके साथ 4 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई थी.

इस घटना पर दोनों पक्षों की तरफ से आए बयान भी मतभेदों की कहानी कहते हैं. पाकिस्तान ने जहां इसे बस के गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा दिखाने की कोशिश की. वहीं चीन के सरकारी मीडिया की खबरों में कोहिस्तान की घटना को बम धमाका करार दिया गया. वहीं पाकिस्तान में मौजूद चीनी दूतावास की तरफ से जारी बयान में इस वारदात को सड़क हादसा बताने की बजाए बस धमाका करार दिया गया. इतना ही नहीं चीन ने अपने नागरिकों को एहतियात की सख्त हिदायतें जारी कर साफ कर दिया कि पाकिस्तान के सुरक्षा इंतजामों पर उसे कितना भरोसा है.

यह पहला मौका नहीं है जब CPEC परियोजनाओं पर काम कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा चिंताओं के सवाल चीन ने पाकिस्तान के साथ उठाए हैं. कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान में चीन के राजदूत नोंग रोंग ने CPEC में चीन के निवेश और नागरिकों की सुरक्षा चिंताओं को लेकर सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की थी. इतना ही नहीं इससे पहले भी सिंध, बलूचिस्तान के इलाके में चीनी इंजीनियरों पर हुए हमलों के कारण पाक को चीन की नाराजगी झेलनी पड़ी है.

बहरहाल, इमरान सरकार 16 जुलाई को होने वाली चाइना पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी अहम बैठक का लंबे समय से इंतजार कर रही थी. उसकी योजना खैबर पख्तूनख्वा इलाके की कई योजनाओं पर योजनाओं पर मुहर लगवाने की थी. तकि चीन से फंडिंग की एक बड़ी खेप हासिल की जा सके. अफगानिस्तान पाकिस्तान सीमा वाले खैबर पख्तूनख्वा इलाके में चीन भी अपना निवेश बढ़ाने की कोशिश में है. ताकि अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी की तैयारी कर रहे तालिबान के साथ संबंधों का तानाबाना मजबूत किया जा सके.

सोनिया गांधी से मिले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, क्या कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget