एक्सप्लोरर

China Laser Weapon: चीन ने तैयार किया घातक 'लेजर वेपन', जानिए क्यों ये हथियार बना दुनिया के लिए बड़ा खतरा

China News: चीन अपने खतरनाक मंसूबों के लिए जाना जाता है. इन दिनों उसने अपने एक ऐसे ही मंसूबे के पूरे होने की जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

China Weapons: चीन ने पिछले कुछ सालों में जिस तरह से अपनी सेना को मजबूत करने पर काम किया है. उससे दुनिया के कई सारे विकसित मुल्क भी हैरान हैं. चीन आए दिन ऐसे हथियार तैयार करने में जुटा रहता है, जिससे वह अपने दुश्मनों को पछाड़ सके. इन दिनों चीन के बनाए ऐसे ही एक हथियार की चर्चा हो रही है. ये हथियार एक 'लेजर वेपन' है, जो बिना पावर खोए लगातार चलाया जा सकता है. 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी के रिसर्चर्स का दावा है कि उन्होंने लेजर वेपन तैयार करने में आने वाली सबसे बड़ी चुनौती को पार कर लिया है. रिसर्चर्स ने बताया कि उन्होंने 'ओवरहीटिंग' यानी लेजर के जरूरत से ज्यादा गर्म होने की काट खोज ली है. इससे लेजर को अब बेरोकटोक जितने वक्त तक चाहें, उतने वक्त तक लगातार चला सकते हैं. 

चीन ने क्या किया है?

दरअसल, हाई-एनर्जी वाले लेजर हथियारों का इस्तेमाल ड्रोन जैसे हथियारों को मार गिराने के लिए किया जाता है. लेकिन जब इनका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाता है, तो हथियार गर्म होने लगता है. इस वजह से ऑपरेटर्स को हथियार को ठंडा करने के लिए उसे बंद करना पड़ता है. लेजर वेपन अभी तक साइंस-फिक्शन फिल्मों तक सीमित माने जाते थे, मगर अब दुनियाभर के देश इसे तैयार करने में लग गए हैं. 

चीन का दावा है कि उसके वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कूलिंग सिस्टम तैयार किया है, जो लेजर वेपन में गैस के जरिए उसकी गर्मी को कम करता है. इसकी वजह से लेजर से निशाना लगाने की क्षमता भी बढ़ जाती है. सबसे बड़ा खतरा ये है कि चीन अब इस लेजर वेपन को ड्रोन और मिसाइलों में फिट कर सकता है. लेजर हथियार पारंपरिक बंदूकों की तरह नहीं होता है, लेकिन इसका हमला उतना ही घातक होता है. 

क्यों खतरनाक है लेजर वेपन?

लेजर वेपन को इसलिए खतरनाक माना जाता है, क्योंकि ये अपने टारगेट को गोली के जरिए नहीं, बल्कि हीट के जरिए मारता है. लेजर वेपन के जरिए दुश्मन को अंधा बनाया जा सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इससे दुश्मन को मारे बिना ही उसे अपाहिज करने की ताकत भी मिलती है. 

लेजर वेपन की एक खूबी और है, जो उसे खतरनाक बनाती है. लेजर नंगी आंखों से देखना मुश्किल होता है और इससे काफी दूर से ही हमला किया जा सकता है. यही वजह है कि चीन के हाथों में ऐसी टेक्नोलॉजी होना दुनिया के लिए खतरे की बात है. 

यह भी पढ़ें: चीन में बाइक खरीदने की चाहत पड़ी भारी! युवक ने पुश्तैनी घर को आधे दाम में दिया बेच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
‘चुनाव से पहले दुश्मन इजरायल पर कर सकते हैं हमला’, नेतन्याहू का बड़ा दावा
‘चुनाव से पहले दुश्मन इजरायल पर कर सकते हैं हमला’, नेतन्याहू का बड़ा दावा
पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान
पाकिस्तानी एयरस्पेस की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारत ने चीन के रास्ते बनाया नया प्लान

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget