एक्सप्लोरर

चीन ने किया ऐसा ऐलान जो भारत के लिए हो सकता है बड़ा खतरा

Big threat for India : चीन के तिब्बत में सबसे लंबी नदी पर बांध बनाने का ऐलान भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. चीन इस बांध का इस्तेमाल कर भारत के पूर्वात्तर राज्यों में बाढ़ ला सकता है.

China’s Brahmaputra River Tibet Dam : चीन में शी जिनपिंग की कम्युनिस्ट सरकार ने एक चौंका देने वाला ऐलान किया है. चीन ने तिब्बत की सबसे लंबी नदी यारलुंग त्सांगपो पर एक महाशक्तिशाली बांध बनाने का ऐलान किया है. इस बांध से चीन के थ्री जॉर्ज बांध से 3 गुना ज्यादा बिजली पैदा होगी.

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार (25 दिसंबर) को इस बात की जानकारी दी है. चीनी मीडिया का कहना है कि यह बीजिंग के लिए इंजीनियरिंग की बहुत बड़ी चुनौती बनने जा रहा है. बता दें कि चीन की जिनपिंग सरकार इस डैम प्रोजेक्ट पर 137 अरब डॉलर खर्च करने वाली है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह चीनी बांध धरती पर चल रहे सिंगल इंफ्रास्ट्रक्चर के किसी भी प्रोजेक्ट को बहुत पीछे छोड़ देगा.

भारत के पूर्वात्तर राज्यों के लिए खतरा है ये बांध

उल्लेखनीय है कि चीन तिब्बत की जिस लंबी नदी को यारलुंग त्सांगपो नदी कहता है, उसे भारत में ब्रह्मपुत्र नदी कहा जाता है. कई विशेषज्ञों का कहना है कि चीन इस विशालकाय बांध को हथियार की तरह इस्तेमाल करके भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में कभी भी बाढ़ ला सकता है. लगभग 2900 किमी लंबी ब्रह्मपुत्र नदी भारत में आने से पहले तिब्बत के पठार से होकर गुजरती है. जो कि तिब्बत में धरती की सबसे गहरी खाई बनाती है. जिसे तिब्बती बौद्ध भिक्षु बहुत पवित्र मानते हैं.

बांध से हर साल मिलेगी 300 अरब किलोवाट घंटे बिजली

चीन इस बांध को भारत की सीमा के करीब अपने सबसे ज्यादा वर्षा वाले इलाके में बनाने वाला है. चीन का अनुमान है कि इस बांध से हर साल 300 अरब किलोवाट घंटे बिजली मिलेगी. वहीं, वर्तमान में दुनिया में बिजली पैदा करने वाला सबसे बड़ा बांध चीन का थ्री जॉर्ज हर साल 88.2 अरब किलोवाट घंटे बिजली पैदा करता है, जो कि चीन के हुबई प्रांत में यांगजी नदी पर बनाया गया है.

भारत और बांग्लादेश को चीन की बांध से खतरा

हालांकि चीन ने यह नहीं बताया कि तिब्बत में इस बांध का निर्माण कब शुरू होगा और किस स्थान पर इसे बनाया जाएगा. लेकिन चीन के इस ऐलान से भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. चीनी सरकार ने भारत और अन्‍य पड़ोसी देशों के विरोध को दरकिनार करते हुए ब्रह्मपुत्र नदी पर इस बांध को बनाने का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ेंः क्या चीन कर रहा बड़े युद्ध की तैयारी, PLA ने दिया 10 लाख आत्मघाती विस्फोटक ड्रोन का महाआर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget