एक्सप्लोरर

China Taiwan Clash: जर्मनी के सांसद पहुंचे ताइवान तो तिलमिलाया चीन, ड्रैगन ने 57 फाइटर जेट्स के साथ दी वॉर्निंग, क्या अब छेड़ देगा युद्ध

China Angry With Taiwan: ड्रैगन ने बड़ा एक्शन लिया है. चीन ने 57 फाइटर जेट्स के साथ अभ्यास कर ताइवान को सख्त वॉर्निंग दी है.

China Taiwan Clash: चीन और ताइवान में फिर ठन गई है. इस बार वजह है जर्मनी के सांसदों का ताइवान का दौरा करना. दरअसल सोमवार को जर्मनी के सांसदों का एक समूह ताइवान पहुंचा और इससे ड्रैगन तिलमिला गया है. ड्रैगन ने इसको लेकर एक बड़ा एक्शन लिया है. चीन ने 57 फाइटर जेट्स के साथ अभ्यास कर ताइवान के सख्त वॉर्निंग दी है.

चीन ने किया बड़े स्तर पर अभ्यास
चीन की सेना ने रविवार को बड़े स्तर पर संयुक्त लड़ाकू अभ्यास किए और ताइवान की ओर युद्धक विमान तथा नौसैनिक पोत भेजे. चीन और ताइवान, दोनों के रक्षा मंत्रालयों ने यह जानकारी दी. चीन ने 57 फाइटर जेट्स के साथ अभ्यास कर ताइवान के सख्त वॉर्निंग दी है.

सोमवार को जर्मनी के सासंद पहुंचे थे ताइवान
बता दें कि चीन ने ऐसे वक्त में ताइवान को वार्निंग दी है जब जर्मनी के सांसद ताइवान पहुंचे थे.  जर्मनी के सांसदों का एक समूह सोमवार को ताइवान पहुंचा था.  इस समूह की अगुवाई जर्मनी की संसद की रक्षा समिति की प्रमुख मैरी एग्नेस स्ट्रैक जिमरमेन कर रही हैं.

ताइवान के रक्षा मंत्रालय का बयान

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन की इस हरकत पर सख्त नाराजगी जताई है. मंत्रालय ने कहा, ''चीन की हरकत ने ताइवान जलडमरूमध्य में और आसपास के जल क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बुरी तरह प्रभावित किया है.''

तीन साल में चीन ने समुद्री और हवाई इलाकों में बढ़ाए युद्धाभ्यास

चीन ने ताइवान को अपने देश में मिलाने के लिए कभी ताकत का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन बीते तीन सालों में पीएलए ने समुद्री और हवाई सीमा में लगातार सैन्य युद्धाभ्यासों को अंजाम दिया है. चीन ने बीते महीने भी ऐसे ही एक युद्धाभ्यास को अंजाम दिया था. जिसमें पीएलए के 43 विमानों ने ताइवान की मीडियन लाइन लांघी थी. बीते साल अगस्त में अमेरिका की राजनेता नैंसी पेलोसी के ताइवान आने के दौरान भी चीन ने इसी तरह का माहौल बनाया था. 

वहीं, ताइवान चीन के तमाम दावों को पुरजोर तरीके से खारिज करते हुए खुद को एक स्वतंत्र देश बताता रहा है. ताइवान का कहना है कि इस द्वीप के 23 मिलियन लोग ही इसका भविष्य तय कर सकते हैं. बता दें कि ताइवान को मिले अमेरिकी समर्थन और हथियारों की खरीद पर चीन भड़का हुआ है. वहीं, अमेरिका के ताइवान के साथ कोई कूटनीतिक रिश्ते नहीं हैं, लेकिन वो द्वीप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन के साथ हथियारों का सबसे बड़ा सप्लायर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget