एक्सप्लोरर

China America Space War : देखते रह गए रूस अमेरिका, चीन ने स्पेस में कर ली युद्ध की तैयारी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

China America Space War : रिपोर्ट के मुताबिक, चीन अंतरिक्ष में अपनी सैन्य तैयारियों को अमेरिका को ध्यान में रखकर तैयार कर रहा है. 

China America Space War : अमेरिका और रूस अपनी अलग धुन में लगे हुए हैं और पीछे से चीन अंतरिक्ष में अपनी क्षमता बढ़ाता जा रहा है. अभी तक अंतरिक्ष में अमेरिका का दबदबा रहता था, लेकिन इस पर अब खतरा पैदा होने लगा है. अमेरिकी थिंक टैंक आरएएनडी की रिपोर्ट में इसको लेकर कुछ दावे किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन अंतरिक्ष में अपनी सैन्य तैयारियों को अमेरिका को ध्यान में रखकर तैयार कर रहा है. 

रिपोर्ट में चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के पिछले 2 दशकों में हासिल अंतरिक्ष आधारित क्षमताओं का भी विश्लेषण किया गया. आरएएनडी ने कहा कि अमेरिका को बहुत कम संचार के साथ तुरंत निर्णय लेने चाहिए. अंतरिक्ष संकटों में पीएलए से सहयोग की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. अमेरिकी अंतरिक्ष बल को शांतिकाल में भी पीएलए की आक्रामक कार्रवाइयों के लिए तैयार रहना चाहिए. 

कई युद्धाभ्यास और डॉकिंग मिशन में लिया था भाग 
एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2022 में चीन का मिनी स्पेसप्लेन लॉन्च हुआ, जो 276 दिन कक्षा में बिताने के बाद गोबी के रेगिस्तान में रनवे पर उतरा था. यह लोप नूर परमाणु परीक्षण स्थल के पास उतरा था, जिसका इस्तेमाल स्पेस प्लेन की रिकवरी के लिए किया गया. चीनी मीडिया ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया था. एक निजी स्पेस कंपनी ने बताया कि चीन के स्पेसप्लेन ने अंतरिक्ष मिशन के दौरान एक अलग छोटी वस्तु के साथ कई युद्धाभ्यास और डॉकिंग मिशन में भाग लिया था. फाइनेंशियल टाइम्स ने भी रिपोर्ट में बताया था कि चीन ने एक परमाणु सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च की थी, जिसने अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने से पहले दुनिया की परिक्रमा की थी.

चीन कर रहा आक्रामक तैयारी!
रिपोर्ट में कहा गया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब अमेरिका को एक कमजोर होती ताकत के रूप में देख रहे हैं. इसके चलते चीन अब भविष्य में अंतरिक्ष में मुकाबले के लिए आक्रामक तैयारी कर रहा है, जिसका इस्तेमाल विरोधियों को झुकने या स्पेस वॉर के लिए किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget