एक्सप्लोरर

China on Submarine: समुद्र में पनडुब्बियों का 'शिकार' करने की फिराक में चीन, 6G टेक्नोलॉजी के जरिए पूरा कर रहा मकसद!

China Submarine Detection Device: चीन एक ऐसे डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसके जरिए पानी के भीतर मौजूद पनडुब्बियों का पता लगाया जा सकता है.

China 6G Tech: चीन ने 'सबमरीन डिटेक्टिंग डिवाइस' यानी पनडुब्बी का पता लगाने वाले डिवाइस का टेस्ट किया है. इस टेस्ट को नेक्स्ट-जनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के आधार पर किया गया है. चीन का मकसद पानी के भीतर मौजूद दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना है. इसके लिए वह 6जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है. जहां दुनिया अभी 4जी, 5जी पर है, वहीं चीन अब 6जी का इस्तेमाल करने लगा है. 

पनडुब्बियों को दुनिया के सबसे बेहतरीन हथियारों में से एक माना जाता है. वह दुश्मन के इलाके में आसानी से घुस सकती हैं. पनडुब्बियों के जरिए पानी के भीतर कई-कई दिनों तक छिपे रहकर मिशन को अंजाम दिया जा सकता है. पनडुब्बियों का पता लगाना किसी भी देश के लिए टेढ़ी खीर है. यही वजह है कि चीन अब पनडुब्बियों का 'शिकार' करने के लिए उन्हें ढूंढने वाला डिवाइस तैयार कर रहा है. 

कैसे काम करता है चीन का डिवाइस?

चीन के पनडुब्बी ढूंढने वाले डिवाइस का नाम 'टेराहर्ट्ज डिवाइस' है. पनडुब्बियां जब पानी के भीतर चलती हैं, तो वह समुद्र में कंपन पैदा करती हैं, जिसे पकड़ना बहुत मुश्किल होता है. चीन के बनाए 'टेराहर्ट्ज डिवाइस' के जरिए पनडुब्बियों की हल्की से हल्की कंपन को बड़ी आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है. इससे पनडुब्बी की लोकेशन पता लगाकर उसे तबाह किया जा सकता है. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, पनडुब्बियों से होने वाले कंपन को वर्तमान में मौजूद टेक्नोलॉजी के जरिए पकड़ना नामुमकिन है. अगर इसे रिकॉर्ड कर लिया जाए, तो पनडुब्बी का मॉडल भी आसानी से बताया जा सकता है. चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी की प्रोजेक्ट टीम ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी में पानी के भीतर जहाज का पता लगाने की सबसे बेहतरीन क्षमता है.

दरअसल, टेराहर्ट्ज माइक्रोवेव और इंफ्रारेड रेडिएशन के बीच एक फ्रीक्वेंसी रेंज है. टेराहर्ट्ज टेक्नोलॉजी के जरिए कम से कम समय ज्यादा से ज्यादा डेटा भेजा जा सकता है. यही वजह है कि इसे नेक्स्ट-जनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी या 6G के तौर पर जाना जाता है. चीन के कुछ एयरपोर्ट्स पर टेराहर्ट्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया भी जा रही है, ताकि यात्रियों के कपड़ों के भीतर छिपे अवैध चीजों को पकड़ा जा सके. 

चीन क्यों कर रहा 'टेराहर्ट्ज डिवाइस' पर काम? 

दरअसल, चीन के दो पड़ोसी देश साउथ कोरिया और जापान की अमेरिका से गहरी दोस्ती है. अमेरिका इनकी मदद से चीन पर लगाम कसने के लिए प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में अपनी पनडुब्बियों को ऑपरेट करता है. चीन को अमेरिकी पनडुब्बियों से खतरा है. 2021 में एक अमेरिकी पनडुब्बी दक्षिण चीन सागर में दुर्घटनाग्रस्त भी हुई थी, जो चीन के इलाके में अमेरिका की मौजूदगी की पुष्टि करती है. 

चीन को लगता है कि अगर अमेरिका की पनडुब्बियों पर नजर नहीं रखा गया, तो आने वाले वक्त में यहां उनकी भरमार हो सकती है. उसके मन में ये भी डर है कि अगर भविष्य में ताइवान को लेकर युद्ध हुआ, तो जमीन और समुद्र से तो युद्ध लड़ा ही जाएगा. मगर समुद्र के भीतर से भी हथियारों की लॉन्चिंग होगी. इन बातों को ध्यान में रखकर वह 'टेराहर्ट्ज डिवाइस' पर काम कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: चीन में शादी करने वाले कपल को सरकार दे रही इनाम, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान ने रद्द की US के साथ शांति वार्ता, धरी रह गई पाक की पूरी प्लानिंग! होर्मुज को लेकर नया अपडेट
ईरान ने रद्द की US के साथ शांति वार्ता, धरी रह गई पाक की पूरी प्लानिंग! होर्मुज को लेकर नया अपडेट
भारत के दोस्त पर फ्रांस ने लगाया प्रतिबंध! डिफेंस एग्जिबिशन से किया बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला
भारत के दोस्त पर फ्रांस ने लगाया प्रतिबंध! डिफेंस एग्जिबिशन से किया बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget