एक्सप्लोरर

कोरोना पर चीन की एक और चाल, कहा- पिछले साल ही दुनिया में कई जगह फैल चुका था, हमने सबसे पहले दी जानकारी

चीन ने सबसे पहले कोविड के मामलों की दुनिया को जानकारी देने का किया वादा चीन का दावा- एक नए तरह का वायरस है कोरोना वायरस

दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने का आरोप झेल रहे चीन ने कोरोना को लेकर एक और चाल चली है. चीन ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले साल दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फैला था लेकिन उसने सबसे पहले इस संबंध में जानकारी दी और कार्रवाई की. चीन ने अमेरिका के उन आरोपों को खारिज किया कि कोविड-19 वुहान में एक जैव-प्रयोगशाला से उभरा है. इसके साथ ही उसने इन आरोप को भी नकार दिया कि मनुष्यों को संक्रमित करने से पहले यह चमगादड़ या पैंगोलिन से मध्य चीनी शहर में फैला था.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया 'अधिक से अधिक तथ्य और रिपोर्ट सामने आने से यह साफ हो रहा है कि कोरोना वायरस एक नए तरह का वायरस है. हम जानते हैं कि पिछले साल के अंत में दुनिया के कई क्षेत्रों में यह महामारी फैल गई थी, लेकिन चीन ने सबसे पहले इस महामारी की जानकारी दी थी. हमने ही इसकी पहचान की थी.

चीन का यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के उन आरोपों के जवाब में आया जिसमें कहा गया था कि सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चीन ने इस मामले को छिपाया.

वुहान में 23 जनवरी को लगा था लॉकडाउन

वुहान में 23 जनवरी को लॉकडाउन लगाया गया था. उस समय चीन के बाहर केवल 9 केस थे. जबकि अमेरिका में केवल 1 केस मिला था.  अमेरिका ने 2 फरवरी को चीनी नागरिकों के लिए अपना बॉर्डर बंद कर दिया था. उस समय वहां करीब 12 केस थे. बता दें कि अब अमेरिका दुनिया का सबसे संक्रमित देश है जहां 78 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 2 लाख 17 हजार से ज्यादा मौतें भी हुईं हैं.

चीन कौ सौंपी गई जांच टीम की लिस्ट 

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि WHO एक टीम चीन भेजने वाला है. इससे पहले अगस्त में WHO की दो-सदस्यीय टीम ने चीन का दौरा किया था जहां उन्होंने कोरोना के सोर्स का पता लगाने के लिए जांच की थी.

ज्ञात हो कि मई में विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) की वार्षिक बैठक आयोजित हुई थी, जिनेवा स्थित डब्ल्यूएचओ की निर्णय लेने वाली संस्था जो वर्तमान में भारत की अध्यक्षता कर रही है, ने वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया.चीन ने भी इसका समर्थन किया था.

चीन का नया दावा: पिछले साल दुनिया के कई हिस्सों में फैला था कोरोना वायरस लेकिन पहले हमने जानकारी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget