एक्सप्लोरर

जल्द हो सकता है सीजफायर का ऐलान! पुतिन को मनाने में लगे ट्रंप, कर सकते हैं फोन पर बात

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने की कोशिश में लगे हुए है. अमेरिका ने 30 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव भी रखा था.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्धविराम कराने के प्रयास में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह जुटे हुए हैं. इस सप्ताह इस दिशा में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, ट्रंप जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत कर सकते हैं.

व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ भी लगातार संपर्क में है. इससे पहले, अमेरिका ने दोनों देशों के सामने 30 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था. जहां यूक्रेन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, वहीं पुतिन की ओर से अभी तक कोई सहमति नहीं मिली है.

स्टीव विटकॉफ ने कही ये बात

व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को CNN के 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कार्यक्रम में इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस सप्ताह दोनों राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बातचीत होगी. हम यूक्रेन के साथ भी लगातार संवाद बनाए हुए हैं.'

इस बीच, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संभावित फोन कॉल से पहले विटकॉफ के जरिए डोनाल्ड ट्रंप को एक संदेश भेजने के लिए कहा था. इससे पहले, पिछले सप्ताह विटकॉफ ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात भी की थी.

पुतिन, ट्रंप से मुलाकात के लिए तैयार

व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत को सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा, 'यह समाधान आधारित चर्चा थी.'

विटकॉफ के मुताबिक, पुतिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए तैयार हैं और दोनों नेता युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी दोहराया कि ट्रंप को उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में किसी तरह का समझौता हो सकता है.

जानें रूस ने क्या रखी है शर्त 

सीजफायर डील के तहत यूक्रेन यह आश्वासन चाहता है कि भविष्य में अगर रूस हमला करता है, तो अमेरिका और उसके सहयोगी उसकी रक्षा करेंगे. हालांकि, व्हाइट हाउस इस पर कोई ठोस प्रतिबद्धता जताने से हिचक रहा है. वहीं, दूसरी ओर रूस ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी हाल में अस्थायी युद्धविराम नहीं चाहता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget