एक्सप्लोरर

Canada PM Visit Ukraine: युद्ध के बीच बिना बताए यूक्रेन पहुंचे कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, तबाह शहर इरपिन का किया दौरा

Canada PM Visit Ukraine: कनाडा के अधिकारियों ने ट्रूडो की यात्रा के बारे में अभी टिप्पणी नहीं की है. यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री यूक्रेन पहुंचे हैं.

Russia Ukraine War: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो युद्ध के बीच बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के रविवार को यूक्रेन पहुंच गए. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने तबाह हो चुके शहर इरपिन का दौरा किया. यूक्रेन के मीडिया संस्थान ‘सस्पिलने’ और इरपिन के मेयर ओलेक्जेंद्र मार्कुशिन ने यह जानकारी दी है. युद्ध की शुरुआत में कीव पर कब्जा करने के प्रयास में रूसी सैनिकों की गोलाबारी में इरपिन को भीषण नुकसान हुआ था. कनाडा के अधिकारियों ने ट्रूडो की यात्रा के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पश्चिमी देशों के नेताओं के दौरे के तहत ट्रूडो इस यात्रा पर आए हैं.

ट्रूडो की यात्रा के बाद, मार्कुशिन ने कहा कि कनाडा के पीएम इरपिन को अपनी आंखों से देखने आए थे और स्थानीय निवासियों के घरों का दौरा करने के बाद "हैरान" थे,  जो तब तक शांति से रह रहे थे जब तक कि रूसी नहीं आ गए और  उन्होंने शहर में कई इमारतों को नष्ट कर दिया.

यूएस फर्स्ट लेडी भी हैं यूक्रेन में
कनाडा के पीएम ऐसे समय में यूक्रेन पहुंचे हैं जब अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन भी यूक्रेन दौरे पर हैं. जिल भी अचानक रविवार को यूक्रेन पहुंची और उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात यूक्रेन सीमा से लगे स्लोवाकिया के गांव में स्थित एक स्कूल में हुई. दोनों ने एक छोटी सी कक्षा में बैठकर एक दूसरे से बात की.

युद्ध के बाद से विश्व के कई नेता जा चुके हैं यूक्रेन
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से विश्व की कई अहम राजनीतिक हस्तियां यूक्रेन का दौरा कर चुकी हैं इनमें ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस शामिल हैं. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं.

बाइडेन ने की थी ट्रूडो से बात
कनाडा के पीएम का यूक्रेन दौरा इस लिहाज से और अहम है कि एक दिन पहले ही व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को एक फोन कॉल में यूक्रेन को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के प्रयासों पर चर्चा की. व्हाइट के बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.

यह भी पढ़ें: 

Amazon Rainforest Protection: लियोनार्डो डिकैप्रियो पर भड़के ब्राजिल के राष्ट्रपति, मुंह बंद रखने की दी नसीहत, जानें क्या है पूरा मामला

Russia Ukraine War: मारियुपोल के स्टील प्लांट में घमासान लड़ाई जारी, विजय दिवस से पहले शहर का अंतिम गढ़ जीतना चाहती है रूसी सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget