एक्सप्लोरर

आतंकी पन्नू के करीबी ने कराया था कनाडा के मंदिर पर हमला, पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद छोड़ा

Canada Temple Attacks: कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू सभा मंदिर पर हमला किया जिसमें इंदरजीत गोसल को गिरफ्तार किया गया. ये हमला खालिस्तानी जनमत संग्रह के विरोध में किया गया था.

India-Canada Row: कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू सभा मंदिर में किए गए हमले के मामले में पील क्षेत्रीय पुलिस ने सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन के प्रमुख सदस्य इंदरजीत गोसल को गिरफ्तार किया है. 35 वर्षीय गोसल पर "हथियार के साथ हमला" करने का आरोप लगाया गया है और उन्हें कुछ शर्तों के साथ रिहा किया गया है. पुलिस के अनुसार गोसल पर हिंसा भड़काने और श्रद्धालुओं पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है. उन्हें ब्रैम्पटन में ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश होने के लिए कहा गया है. जानकारी के अनुसार ये गिरफ्तारी शुक्रवार (8 नवंबर) को हुई. 

3 नवंबर को ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने एक प्रदर्शन किया जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तानी झंडों और लाठियों का उपयोग कर मंदिर में आए हिंदू कनाडाई श्रद्धालुओं पर हमला किया. मंदिर के पास हुई इस घटना की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए जिसमें प्रदर्शनकारियों को झंडों के साथ हाथापाई करते और लोगों को चोट पहुंचाते हुए देखा गया. पुलिस ने घटना की जांच करने के लिए वीडियो का सहारा लिया. मामले में संदिग्धों की पहचान के लिए फुटेज की गहन जांच जारी है.  

गुरपतवंत पन्नू का करीबी है इंदरजीत गोसल
इंदरजीत गोसल को SFJ के मुख्य सदस्य गुरपतवंत पन्नू का करीबी माना जाता है और कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह के आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. बताया जाता है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद गोसल ने खालिस्तानी आंदोलन के कई बड़े कार्य संभाले. निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण माहौल पैदा किया जब कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों पर हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया था. इस आरोप का भारत ने जोरदार खंडन किया. इस घटना के बाद भारत ने कनाडा में अपने छह अधिकारियों को वापस बुला लिया और कनाडा के छह अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश भी दिया.

मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा और नेताओं का बयान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबित हिंदू सभा मंदिर पर हुए इस हमले की पूरे इंडो-कैनेडियन समुदाय में कड़ी आलोचना हुई. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान जारी कर इसे "कायराना हरकत" करार दिया और इसे भारतीय राजनयिकों को डराने की साजिश बताया. पीएम मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के हमले भारत की दृढ़ता को कमजोर नहीं कर सकते.  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, विपक्षी नेता पियरे पोलीव्रे, टोरंटो के सांसद केविन वूंग और सांसद चंद्र आर्य ने भी इस घटना की निंदा की.

हमले से दोनों देशों में तनावपूर्ण स्थिति
इस घटना के बाद से कनाडा में हिंदू समुदाय के बीच भय और आक्रोश का माहौल है. मंदिर पर हमला उस समय हुआ जब मंदिर परिसर में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित एक वाणिज्यिक शिविर का आयोजन किया जा रहा था. इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने कार्यक्रम में रुकावट डालने की कोशिश की जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई. वीडियो फुटेज में प्रदर्शनकारियों को मंदिर परिसर में मारपीट करते और झंडों के साथ लोगों पर हमला करते हुए देखा गया. इस हमले ने भारत-कनाडा संबंधों में और तनाव बढ़ा दिया है और दोनों देशों में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इस घटना की चर्चा हो रही है।

हिंदू समुदाय में गुस्सा और सुरक्षा की मांग
इस हिंसक घटना के बाद हिंदू समुदाय ने कनाडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. हिंदू कनाडाई फाउंडेशन जो हिंदू समुदाय की आवाज उठाती है. उसने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि खालिस्तानी समर्थकों ने मंदिर में मौजूद महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया. भारतीय उच्चायोग ने भी इस घटना की निंदा की और भविष्य के किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए कनाडा में स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.

ये भी पढ़ें: किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 ग्रामीणों के हत्या में शामिल थे यही दहशतगर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget