एक्सप्लोरर

Canada Crime: कनाडाई लड़के ने 4 मुस्लिमों को उतारा मौत के घाट, कोर्ट बोला- आरोपी 'व्हाइट नेशनलिज्म' से प्रेरित

Canada: आरोपी ने अपनी डॉज रैम ट्रक को फुटपाथ पर चढ़ा दिया था, जिसकी वजह से फुटपाथ पर चल रहे मुस्लिम परिवार के सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई.

Canada Muslim Murder: कनाडा (Canada) में साल 2021 में 22 साल के लड़के ने एक ही मुस्लिम परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले पर कनाडाई फेडरल प्रॉसिक्यूटर ने तर्क दिया कि हत्या के आरोप का सामना कर रहा व्यक्ति श्वेत राष्ट्रवादी मान्यताओं से प्रेरित था. कोर्ट ने हमले को आतंकवाद से तुलना की.

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में रहने वाले 22 वर्षीय नथानिएल वेल्टमैन पर आरोप है कि उसने 6 जून 2021 की शाम को लंदन, ओंटारियो में टहलने के दौरान अफजाल परिवार के चार सदस्यों को जानबूझकर अपने ट्रक से टक्कर मार दिया था. इस टक्कर में 46 वर्षीय सलमान अफ़ज़ाल, उनकी 44 वर्षीय पत्नी मदीहा सलमान, उनकी 15 वर्षीय बेटी युमना और उनकी 74 वर्षीय दादी तलत अफ़ज़ाल मारे गए. हालांकि हमले में 9 साल के बेटे की जान बच गई थी.

हमले के लिए आरोपी ने 3 महीने बनाया था प्लान
कनाडाई फेडरल प्रोसिक्यूटर सारा शेख ने सोमवार (11 सितंबर) को शुरुआती बयान में बताया कि आरोपी नथानिएल वेल्टमैन ने अपने डॉज रैम ट्रक मुस्लिम परिवार को टक्कर मारी थी. इस हमले के लिए आरोपी ने 3 महीने तक प्लान कर रहा था. आरोपी ने घटना को अंजाम देने से ठीक 2 हफ्ते पहले ट्रक खरीदा था.

आरोपी ने अपनी डॉज रैम ट्रक को फुटपाथ पर चढ़ा दिया था, जिसकी वजह से फुटपाथ पर चल रहे मुस्लिम परिवार के सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी वेल्टमैन ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि उसके इरादे राजनीतिक थे. उसने हमले के दिन मुसलमानों को मारने की तलाश में अपना घर छोड़ दिया था. इसके लिए उसने दूसरों को संदेश देने के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया.

8 हफ्तों तक सुनवाई चलेगी
आरोपी वेल्टमैन ने कोर्ट से फर्स्ट डिग्री मर्डर चार्ज के लिए दोषी न ठहराने का अनुरोध किया. हालांकि, आरोपी आतंकवाद के मामलों का भी सामना कर रहा है. अफजाल परिवार पर हमले के बाद पूरे कनाडा में शोक की लहर दौड़ गई थी, जिसके बाद इस्लामोफोबिया से निपटने के उपायों के लिए चल रही मांगें तेज हो गई थी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान वेल्टमैन का हाथ कांप रहा था. उस पर इस मर्डर के मामले को लेकर अगले 8 हफ्तों तक सुनवाई चलेगी.

ये भी पढ़ें:

Libya Storm: लीबिया में समुद्री तूफान डैनियल ने मचाई तबाही, तटीय शहर में बाढ़, 2000 से ज्यादा की मौतों की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget