एक्सप्लोरर

Canada Post Study Permit : भारतीय छात्रों के लिए कनाडा से आई बुरी खबर, अब नहीं मिलेगा यह परमिट, जानें कारण

Canada Post Study Permit : कनाडा ने भारतीय छात्रों को बड़ा झटका दिया है. वहां की ट्रूडो सरकार ने वीजा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. जो 21 जून से लागू भी हो गए

Canada Post Study Permit : कनाडा ने भारतीय छात्रों को बड़ा झटका दिया है. वहां की ट्रूडो सरकार ने वीजा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. जो 21 जून से लागू भी हो गए. नए नियमों को मुताबिक, 21 जून 2024 के बाद से विदेशी नागरिक पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे. अब यह प्रक्रिया बंद कर दी गई है. मतलब कनाडा में एंट्री के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) अब कारगर नहीं होगा. सरकार ने इसको लेकर निर्देश भी जारी कर दिया हैं. कनाडा सरकार ने कहा, विदेशी नागरिक अब बॉर्डर पर पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा.इसे सैकड़ों भारतीय छात्रों पर काफी असर पड़ने वाला है.

किस तरह लोगों पर पड़ेगा असर, ऐसे समझें
फाईनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, किसी विदेशी नागरिक ने अगर अपने स्टडी परमिट को बढ़ाने के लिए आवेदन किया है और वह सच में पढ़ाई कर रहा है तो यह नियम उस पर लागू नहीं होगा. हालांकि, इसके लिए उन्हें पात्र होने के लिए अपने नए स्टडी परमिट मिलने तक इंतजार करना होगा. जिन आवेदकों का परमिट अमान्य हो जाता है या वर्क परमिट के लिए आवेदन करने से पहले ही समाप्त हो जाता है तो वह कनाडा से आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे.

क्या है पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट?
पीजीडब्ल्यूपी का अर्थ है पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट. यहां से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले छात्र इसके लिए अप्लाई करते हैं, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे संबंधित क्षेत्र में ट्रेनिंग ले सकें. इस एक्सपीरियंस का लाभ उन्हें आगे करियर में मिलता है. दरअसल, कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट किसी भी नागरिक को पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा में रहने और काम करने की अनुमति के लिए दिया जाता है. इसके जरिए कनाडा में रहने और कनाडा के पोस्ट-सेकेंडरी संस्थान से स्नातक होने के बाद 3 साल तक काम करने की अनुमति मिलती है. हालांकि, इसके लिए आवेदन करने का पात्र तभी होंगे, जब कम से कम 8 महीने यहां पढ़ाई करने में बीत चुके हों. कनाडा के किसी विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरा होना जरूरी है. पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए रिजल्ट के 180 दिनों के भीतर वर्क परमिट के लिए आवेदन करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget