एक्सप्लोरर

कनाडा की नई साजिश, निज्जर की हत्या को लेकर फिर लगाए गंभीर आरोप, भारत सरकार का करारा जवाब मिला

India Response on Canada : भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडाई अखबार की रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया. मंत्रालय ने ऐसे रिपोर्ट्स के हास्यास्पद बताया, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं.

India-Canada Relations : भारत और कनाडा के रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण चल रहे है. लगातार भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने वाली कनाडा सरकार और वहां की मीडिया अब भी बाज नहीं आ रही है. जस्टिन ट्रूडो की कनाडाई मीडिया ने भारत सरकार के खिलाफ नई साजिश रची है. भारत सरकार ने बुधवार (20 नवंबर) को एक कनाडाई अखबार में छपी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है. इस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश के बारे में जानते थे.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी ये प्रतिक्रिया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स को हास्यास्पद बताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर कहा, “हम आमतौर पर मीडिया रिपोर्ट्स पर टिप्पणी नहीं करते हैं. हालांकि, कनाडाई सरकार के एक सूत्र की ओर से कथित तौर पर अखबार को दिए गए ऐसे हास्यास्पद बयानों को उसी अवमानना के साथ खारिज करना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं.”

उन्होंने कहा, “इस तरह के बदनाम करने वाले कैंपेन हमारे पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाते हैं.”

कनाडाई मीडिया की नई रिपोर्ट में क्या छपा है?

दरअसल, कनाडा के एक अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट में एक अज्ञात कनाडाई राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी का हवाला देते यह दावा किया है कि कनाडा में हुई खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या की साजिश की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को थी. इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भी जानकारी दी गई थी. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कनाडा के पास इस दावे के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है.

कनाडाई अधिकारी ने कहा, “कनाडा के पास इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस कथित के बारे में जानकारी प्राप्त थी. यह अकल्पनीय होगा कि भारत में तीन सीनियर राजनीतिक हस्तियों ने इस मामले में आगे बढ़ने से पहले अपने प्रधानमंत्री के साथ ऐसी टार्गेटेड हत्याओं को लेकर चर्चा नहीं की होगी.”

कनाडा ने पहले भी भारत पर लगाए हैं ऐसा आरोप

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर यह पहली बार नहीं है जब कनाडा की ओर से भारत पर आरोप लगाए गए हैं. कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर पहले भी इसे लेकर आरोप लगाए गए हैं. जिससे भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget