एक्सप्लोरर

Canada Infosys: कनाडा सरकार ने भारतीय आईटी कंपनी पर लगाया भारी जुर्माना, जानिए वजह

Canada Infosys: कनाडा ने भारतीय कंपनी इंफोसिस पर 1,34,822.38 कनाडाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. अभी तक कंपनी पर इस जुर्माने का कोई बुरा असर नहीं पड़ा है.

Canada Infosys: कनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि कनाडा ने यह कार्रवाई एम्पलॉयी हेल्थ टैक्स (EHT) कम दिए जाने की वजह से की है. कंपनी के ऊपर साल 2020 के लिए भारी भरकम जुर्माना लगाया है. बीते 9 मई को कंपनी को कनाडा के विदेश मंत्रालय से जुर्माने को लेकर आदेश मिला है.

इंफोसिस ने शेयर बाजार की दी गई सूचना में बताया कि, '31 दिसंबर 2020 में समाप्ति वर्ष के दौरान कर्मचारी हेल्थ टैक्स के कथित कम भुगतान के आरोप में जुर्माना लगाया गया है.' शेयर बाजार के मुताबिक, कंपनी पर 1,34,822.38 कनाडाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. फिलहाल, इस जुर्मान के बावजूद कंपनी के वित्तीय संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. 

कनाडा में इन जगहों पर है इंफोसिस की ऑफिस
बताया जाता है कि कनाडा में इंफोसिस की खासी मौजूदगी है. कनाडा में कई जगहों पर इंफोसिस के कार्यालय हैं. देश के अलबर्टा, मिस्सिसौगा, बर्नबे ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में इंफोसिस के दफ्तर हैं. इसके अलावा ओन्टारियो में भी एक इंफोसिस का कार्यालय है. 
 
कनाडा में EHT क्या है?
कर्मचारी हेल्थ टैक्स (EHT) ओन्टारियो और ब्रिटिश कोलंबिया जैसे प्रांतों में सरकार की तरफ से कंपनियों पर लगाया जाने वाला एक जरूरी टैक्स है. इसकी गणना कर्मचारी को मिलने वाली सैलरी, बोनस, टैक्सेबल बेनिफिट्स और स्टॉक जैसे कई मदों को ध्यान में रखकर लगाया जाता है. इस टैक्स का उद्देश्य प्रांत के हेल्थ केयर सेवाओं में सहयोग देना है.

कब देना पड़ता है कर्मचारी टैक्स
ओन्टारियो में ऐसे एम्प्लॉयर को कर्मचारी टैक्स देना जरूरी है, जिसके कर्मचारी ओन्टारियो स्थित कार्यस्थल पर रहकर काम कर रहे हों. अन्य किसी निजी स्थान पर रहकर काम करने पर यह टैक्स लागू नहीं होता है, भले ही वे ओन्टारियो से भुगतान ले रहे हों. 

यह भी पढ़ेंः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गया 'चीन', ग्लोबल टाइम्स में दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget