एक्सप्लोरर

कनाडा ने स्टडी परमिट में किए कई सख्त बदलाव, जानें भारतीय छात्रों पर पड़ेगा इसका क्या असर

Canada Government: कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ी खबर है. यहां अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए हर सप्ताह 24 घंटे तक काम करने की अनुमति होगी, जो पहले 20 घंटे थी.

Canada Government: कनाडा सरकार भारत समेत अन्य देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक नया नियम लेकर आई है. जिसमें पोस्ट-सेकेंडरी स्टडी परमिट को लेकर बदलाव की योजना बनाई है. इसमें सरकार की योजना है कि अगर संस्थान अंतरराष्ट्रीय छात्रों के नामांकन की उचित निगरानी नहीं रखते हैं तो उनके स्टडी परमिट को रोक दिया जाएगा. नियमों के मुताबिक, कॉलेज और यूनिवर्सिटी इमिग्रेशन डिपार्टमेंट को छात्रों की अटेंडेंस और स्टडी परमिट शर्तों के पालन के बारे में जानकारी देनी होगी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस पहल का उद्येश्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों को धोखाधड़ी से बचाने के साथ ही कनाडा में काम के लिए स्टडी परमिट का इस्तेमाल करते हुए पिछले दरवाजे से प्रवेश को रोकना है. गौरतलब है कि इस नियम के तहत अब अंतरराष्ट्रीय छात्र हफ्ते में केवल 24 घंटे तक ही कॉलेज कैंपस से बाहर जाकर काम कर सकेंगे. हालांकि, इससे पहले तक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 20 घंटे से अधिक समय तक कैंपस से बाहर काम करने की अनुमति थी, ताकि उन्हें बढ़ती महंगाई में अपना जीवन यापन चलाने में मदद मिले.

कॉलेज और विश्वविद्यालय देंगे इमिग्रेशन विभाग को रिपोर्ट

वहीं, कनाडा सरकार के नए नियमों के अनुसार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को आव्रजन विभाग को यह रिपोर्ट देनी होगी कि कोई छात्र स्कूल जा रहा है या नहीं और स्ट़डी परमिट की सभी शर्तों का पालन कर रहा है या नहीं.

संस्थान बदलने पर करना होगा नया आवेदन

कनाडा सरकार के गजट योजना के अनुसार, छात्रों को जब भी स्कूल बदलना हो तो उन्हें नए स्टडी परमिट के लिए आवेदन करना होगा और यह नया कार्यक्रम शुरू करने से पहले किया जाना चाहिए. वहीं, इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल वास्तविक कॉलेज और विश्वविद्यालय ही स्टडी परमिट के लिए क्वालिफाइड हो और जो इसका पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. जबकि, नामित शिक्षण संस्थानों के पास छात्र की स्वीकृति करने के लिए 10 दिन और हर स्टूडेंट की इनरोलमेंट स्टेटस पर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए 60 दिन होंगे.

इन बदलावों पर 10 सालों में खर्च होंगे करीब 87 मिलियन डॉलर

ऐसे में कनाडा सरकार का अनुमान है कि इन बदलावों पर 10 सालों में लगभग 87 मिलियन डॉलर खर्च होंगे, जिसमें सरकार, नामित शिक्षण संस्थानों और स्टडी परमिट धारकों के लिए कार्यान्वयन की लागत भी शामिल है. वहीं, जो स्कूल बदलना चाहते हैं. उनके पास बदलाव करने के लिए 29 जुलाई तक का समय है.

ये भी पढ़ें: Captain Anushamn Singh: 'हल्के में नहीं लेंगे...', शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी पर अश्लील कमेंट करने वालों पर भड़कीं NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget