एक्सप्लोरर

Oldest Squirrel Fossil: खोज रहे थे सोना, तभी खुदाई में मिली अजीबोगरीब गेंद, वैज्ञानिकों का दावा- ये है 30,000 साल पहले मरे जानवर की ममी

Squirrel Fossil: कनाडा में क्लोंडाइक गोल्ड फील्ड में खननकर्मी सोना खोज रहे थे. उसी दौरान एक रहस्यमय चीज उनके हाथ लगी. वो समझ नहीं पा रहे थे कि वो क्या है, वैज्ञानिकों ने कई साल में उसका पता किया.

Canada Ice Age Fossil: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश कनाडा (Canada) में सोने की खदान की खुदाई चल रही थी, तभी खनिजकर्मियों को वहां एक अजीबोगरीब चीज मिली. वो चीज गोल आकार की थी और पत्‍थर जितनी कठोर थी, लेकिन खास बात थी कि उस पर बालों के रेशे थे. लिहाजा उसे जांच के लिए वैज्ञानिकों के हवाले किया गया.

वैज्ञानिकों ने अपनी जांच के बाद जो दावा किया, उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. वैज्ञानिकों का कहना है कि कनाडा की एक गोल्ड माइन से मिली गेंद जैसी दिखने वाली अजीबोगरीब चीज दरअसल, एक जीव के जीवाश्म हैं. उन्‍होंने कहा कि ये 'जीवाश्म' हजारों साल पहले पाए जाने वाली गिलहरी के हैं, धरती पर हिमयुग की वो गिलहरी लगभग 30000 साल पहले होती थीं.

'जीवाश्म गेंद' पर थे पंजे फर और अन्य अंग 
वैज्ञानिकों ने कहा है कि कनाडा के उत्तर पश्चिम इलाके में खनन करते हुए खनिकों को मिली गेंद जैसी चीज वास्‍तव में हजारों साल पहले हाइबरनेशन के दौरान मरी एक गिलहरी के अवशेष हैं, जिन्‍हें ममी कह सकते हैं. ममी इसलिए क्‍योंकि, इस 'जीवाश्म गेंद' पर पंजे फर और अंग अब तक दिख रहे हैं.

'आर्कटिक ग्राउंड गिलहरी थी, जो सोते हुए मरी थी'
युकोन बेरिंगिया इंटरप्रिटिव सेंटर (YBIC) के अधिकारियों के मुताबिक, 'जीवाश्म गेंद' को खनिकों ने 2018 में कनाडा के युकोन क्षेत्र में क्लोंडाइक गोल्ड फील्ड में खोजा था. और, तब से ही कई वैज्ञानिक उस पर रिसर्च कर रहे थे. अभी तक किए गए शोध के मुताबिक वैज्ञानिकों का अनुमान है कि वो एक आर्कटिक ग्राउंड गिलहरी होगी, जिसका शरीर मुड़कर गेंद जैसा गोल हो गया. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्रजाति की गिलहरी गॉफर्स की तरह दिखती हैं.

'अब म्‍यूजियम में रखी जाएगी ये चीज'
'जीवाश्म गेंद' को अब कुछ वैज्ञानिकों ने हेस्टर नाम दिया है. दरअसल, यही वह जगह है जहां ये मिली थी. अब ममीकृत इस गिलहरी को अब जल्द ही म्‍यूजियम में पहुंचाया जाएगा. वहां इसे आम लोग भी देख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: शख्स ने बुझाई नन्ही गिलहरी की प्यास, बोतल से पिलाया पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget