एक्सप्लोरर

ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी के बाद कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे जस्टिन ट्रूडो, सामने आया Video 

Justin Trudeau breaks down: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए. पीएम के तौर पर आखिरी मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ट्रूडो का रोते हुए वीडियो सामने आया है.

Justin Trudeau breaks down: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिसके बाद ट्रूडो ने कहा कि ट्रंप कनाडा की इकोनॉमी को बर्बाद करना चाहते हैं ताकि वो कनाडा को अमेरिका में मिला सकें. इस पर बात करते हुए कनाडाई पीएम भावुक हो गए. 

कनाडा के प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी आखिरी मीडिया ब्रीफिंग में ट्रूडो अपने 9 साल के कार्यकाल और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ पर बोलते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए. जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा करने वाले ट्रूडो ने कनाडाई लोगों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई. 

 

रविवार तक कनाडा के पीएम हैं ट्रूडो

ट्रूडो ने कहा, 'मैंने सुनिश्चित किया है कि इस कार्यालय में हर दिन मैं कनाडाई लोगों को सबसे पहले रखूं. इसीलिए मैं आप सभी को यह बताने के लिए यहां हूं कि हम आपके साथ हैं. यहां तक ​​कि इस सरकार के आखिरी दिनों में भी हम कनाडाई लोगों को निराश नहीं करेंगे.' बता दें कि जस्टिन ट्रूडो इस रविवार को सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी द्वारा नया नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री के पद से हट जाएंगे.

ट्रंप की धमकी से डर गए ट्रूडो!

पीएम के तौर पर आखिरी मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ट्रूडो ने जोशीला भाषण दिया और कनाडाई लोगों के बीच एकता पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप की टैरिफ धमकियों और कनाडा के विलय की बयानबाजी की वजह से आने वाले कठिन समय की चेतावनी भी दी. उन्होंने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अमेरिका सभी देशों से अलग तरह के रिश्ते बना रहा है. 

अमेरिका ने कनाडा पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को ऐलान किया कि कनाडाई उत्पादों पर अमेरिका 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा. हालांकि बाजार में उथल-पुथल मचने के बाद इसे एक महीने के लिए रोक दिया गया. यूएस का राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का ऑफर दिया था. कनाडाई पीएम ट्रूडो अपने कार्यकाल की चुनौतियों और उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए रो पड़े.

अंतिम समय तक कनाडा के लिए काम करूंगा: ट्रूडो

ट्रूडो ने खुद को संभालते हुए कहा, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप को 10 साल से देख रहा हूं. सदी में एक बार आने वाली ऐतिहासिक महामारी, मुद्रास्फीति संकट, यूक्रेन में युद्ध और मिडिल ईस्ट के हालात. ये जटिल समय रहे हैं. यह वह नौकरी है जिसके लिए मैंने हस्ताक्षर किए थे. मैं कनाडा के लिए आखिरी समय तक काम करता रहूंगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget