एक्सप्लोरर

'Awful but Lawful', वन इंडिया का सम्मान भी और खालिस्तान मूवमेंट को सपोर्ट भी, क्या है कनाडा का स्टैंड?

डेविड मॉरिसन ने खालिस्तान मूवमेंट पर कहा कि खालिस्तानी आतंकी जो कर रहे हैं वह बहुत बुरा है, लेकिन कनाडा का कानून इसकी इजाजत देता है. 

अपनी धरती पर पनप रहे आतंकवाद को रोकने के बजाय कनाडा खालिस्तान के मुद्दे पर भारत पर दोषारोपण करता रहता है. एक साल से उसने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत के खिलाफ जो रुख अपनाया हुआ है, उसकी वजह से दोनों देशों के रिश्ते निचले स्तर पर आ गए हैं. सोमवार (14 अक्टूबर, 2024) को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय राजनयिकों को वापस लौटने का फरमान सुनाकर ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिसे सुधरने में कई साल लग जाएंगे. कनाडा जो आरोप भारत पर लगा रहा है, उनमें कोई दम नहीं है क्योंकि उन्हें साबित करने के लिए उसके पास कुछ नहीं है.

खालिस्तान और वन इंडिया के मुद्दे पर कुछ दिन पहले कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने एक बयान दिया. अपने बयान में एक तरफ वह खालिस्तानी मूवमेंट को भयानक बता रहे हैं और दूसरी तरफ उसको कानूनी तौर पर सही भी कह रहे हैं. उन्होंने भारत के वन इंडिया के सम्मान की भी बात की थी.

डेविड मॉरिसन ने कहा कि भारत में वन इंडिया है और कनाडा उसका सम्मान करता है. उन्होंने कहा कि कनाडा की नीति साफ है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां वन इंडिया है और यह एकदम स्पष्ट है. डेविड मॉरिसन ने खालिस्तान मूवमेंट पर कहा कि खालिस्तानी आतंकी जो कर रहे हैं वह बहुत बुरा है, लेकिन कनाडा का कानून इसकी इजाजत देता है. 

डेविड मॉरिसन ने आगे कहा कि हम कई चीजों को देखना नहीं चाहते हैं, लेकिन फ्रीडम ऑफ स्पीच के अधिकारों के तहत हर किसी को अपनी बात रखने की अनुमति है. उनका यह बयान पिछले हफ्ते 6 अक्टूबर को आया था और 16 अक्टूबर को कनाडा सरकार ने भारतीय राजनयिकों को भारत लौटने का आदेश सुनाते हुए गंभीर आरोप लगाए थे.

जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय उच्चायोग संजय कुमार वर्मा का सीधे तौर पर लिंक होने का आरोप लगाया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कनाडा के हर आरोप का मुंहतोड़ जवाब दिया और सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. भारत ने भी कनाडाई राजनयिकों अपने देश वापस लौटने का आदेश दे दिया है.

यह भी पढ़ें:-
पहले देश से निकाला, फिर संसद में बिठाया और अब सिखों के लिए लड़ाई... कनाडा में खालिस्तान का अड्डा बनने की A से Z तक पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget