एक्सप्लोरर

India-Canada Diplomatic Row: कनाडा के सांसद ने PM ट्रूडो के दावों की निकाली हवा, कहा- 'निज्जर की हत्या से जुड़ी जानकारी छिपा रही सरकार'

India-Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बिना सबूत भारत पर आरोप लगाया. इस मामले में जस्टिन ट्रूडो अब अपने घर में और घिर गए हैं.

India-Canada Diplomatic Row: कनाडा (Canada) के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर डेविड एबी ने शुक्रवार (22 सितंबर) को कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से संबंधित जो जानकारी मिली वो इंटरनेट पर उपलब्ध थी. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एबी ने कहा कि निज्जर की हत्या के बारे में वह जो कुछ भी जानते हैं वो सार्वजनिक दायरे में था.

उन्होंने कहा, "कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) से मुझे जो एकमात्र ब्रीफिंग हासिल हो पाई है, वो ओपन सोर्स ब्रीफिंग है. यह एक ऐसी जानकारी है जो इंटरनेट पर भी उपलब्ध है, जो मुझे निराशाजनक लगता है."

CBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एबी ने यह भी कहा कि उन्हें पक्का शक है कि जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ऐसी जानकारी छिपा रही है, जिससे खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है. ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने आगे कहा कि कनाडाई पीएम ट्रूडो ने उनसे संपर्क किया था, जिसके बाद ट्रूडो ने उन्हें उन आरोपों के बारे में जानकारी दी जो वह संसद में लगाने जा रहे थे. 

'पर्याप्त जानकारी साझा करने की जरूरत'
डेविड एबी ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे (जानकारी) पर प्रांतीय सरकार पर भरोसा करने और निज्जर की मौत पर पर्याप्त जानकारी साझा करने की जरूरत है, जो निवासियों की सुरक्षा में मदद कर सके. अगर इसकी आवश्यकता होगी तो इसे पूरा करने की जरूरत है.

डेविड एबी ने कहा, ''मैंने CSIS निदेशक के साथ अपनी बैठक में इस बारे में अधिक ठोस जानकारी प्राप्त करने में असमर्थता को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की और मैंने इसे सरकार को बता दिया है. मैं समझता हूं कि CSIS को नियंत्रित करने वाले अधिनियम में सुधार की आवश्यकता हो सकती है, जिससे वो जानकारी को साझा करने में सक्षम हो सके.''

'हमें अच्छी जानकारी साझा नहीं की गई'
एबी ने कहा कि हमें अच्छी जानकारी साझा नहीं की गई है. कनाडा सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रांत के पास अपने निवासियों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक विवरण हों. कनाडा के ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनके देश ने विश्वसनीय आरोप साझा किए हैं कि भारत सरकार निज्जर की हत्या में शामिल हो सकती है.

इस बीच भारत ने अपने प्रमुख पश्चिमी साझेदारों और दोस्तों को कनाडाई धरती से भारत विरोधी तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया है. इसके अलावा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कनाडा ने निज्जर की हत्या से संबंधित मामले पर भारत को कोई विशेष जानकारी नहीं दी है. उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "इस मामले में कनाडा की तरफ से कोई विशेष जानकारी (हमारे साथ) साझा नहीं की गई है.'' 

ये भी पढ़ें: US-China Relations: 'चीन कर रहा US के खिलाफ युद्ध की तैयारी', अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget