एक्सप्लोरर

US-China Relations: 'चीन कर रहा US के खिलाफ युद्ध की तैयारी', अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने किया दावा

US के राष्ट्रपति चुनाव 2024 में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जमावड़ा है, जिसमें विवेक रामास्वामी और निक्की हेली शामिल हैं. निक्की हेली ने एक कार्यक्रम के दौरान चीन पर जोरदार हमला किया है.

US Presidential Election 2024: अमेरिका (America) में होने वाले राष्ट्रपति पद (Presidential election) के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार और भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली (Nikki Haley) ने चीन (China) को अमेरिका और दुनिया के अस्तित्व के लिए खतरा बताया और दावा किया है कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है.

हेली ने न्यू हैम्पशायर के प्राइमरी चुनाव के लिए अर्थव्यवस्था पर अहम नीतिगत भाषण देते हुए कहा कि चीन ने आधी सदी अमेरिका को हराने की साजिश रचने में बिताई है और कुछ मामलों में चीन की सेना अमेरिकी सैन्य बलों के बराबर पहुंच चुकी है.

'चीन अस्तित्व के लिए खतरा है'
निक्की हेली के इस भाषण से दो दिन पहले ही रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदारी में उनके प्रतिद्वंद्वी और भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी ने ओहायो में चीन संबंधी विदेश नीति पर भाषण दिया था. हेली और रामास्वामी दोनों अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लोकप्रिय दावेदार बनकर उभरे हैं.

हेली ने कहा, ‘‘ताकत और गौरव हमारे राष्ट्रीय अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं, खासकर कम्युनिस्ट चीन के समक्ष. चीन अस्तित्व के लिए खतरा है. उसने हमें हराने की साजिश रचने में आधी सदी बिताई है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने अमेरिका की विनिर्माण संबंधी नौकरियां छीनी हैं.

'चीन कर रहा है कंट्रोल'
निक्की हेली ने नीतिगत भाषण में कहा, ‘‘उसने (चीन) हमारे कारोबारी रहस्यों को जान लिया. अब यह दवाओं से लेकर एडवांस्ड टेक्नॉलोजी तक जरूरी उद्योगों पर कंट्रोल कर रहा है. चीन रिकॉर्ड समय में आर्थिक रूप से पिछड़े देश से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.’’

हेली ने कहा, ‘‘उसकी पहले स्थान पर पहुंचने की मंशा है और कम्युनिस्ट पार्टी के इरादे साफ हैं. वे एक बड़ी और अत्याधुनिक सेवाओं से लैस सेना का निर्माण कर रहे हैं, जो अमेरिका को डराने, एशिया और अन्य स्थानों पर अपना प्रभुत्व कायम करने में सक्षम हो.’’

'चीन के नेता जीतने का इरादा रखते हैं'
राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ने कहा, ‘‘चीन की सेना कुछ मामलों में पहले से ही अमेरिकी सशस्त्र बलों के बराबर है. वे अन्य क्षेत्रों में हमें मात दे रहे हैं. चीन के नेता इतने आश्वस्त हैं कि वे हमारे हवाई क्षेत्र में जासूसी गुब्बारे भेज रहे हैं और हमारे तटों के ठीक पास क्यूबा में एक जासूसी अड्डा बना रहे हैं. किसी गलतफहमी में न रहें, कम्युनिस्ट पार्टी युद्ध की तैयारी कर रही है और चीन के नेता जीतने का इरादा रखते हैं.''

ये भी पढ़ें:'अंतर्राष्ट्रीय कानून के पालन करना जरूरी', QUAD विदेश मंत्रियों के बयान में चीन पर परोक्ष हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, ईरान की IRGC ने बनाया था प्लान
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, ईरान की IRGC ने बनाया था प्लान
अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहरीले केमिकल का रिसाव, 44 हजार लोगों का रेस्क्यू, मचेगी तबाही!
अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहरीले केमिकल का रिसाव, 44 हजार लोगों का रेस्क्यू, मचेगी तबाही!
तुलसी गबार्ड ने दिया US खुफिया विभाग के डायरेक्टर पद से इस्तीफा तो ईरान ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
तुलसी गबार्ड ने दिया US खुफिया विभाग के डायरेक्टर पद से इस्तीफा तो ईरान ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
कोलकाता पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल
कोलकाता पहुंचे US विदेश मंत्री मार्को रुबियो, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल दाम सुन सुबह-सुबह लोगों को लगा बड़ा झटका | New Rate |
Twisha Murder Case: अब CBI खंगालेगी सबूत, समर्थ सिंह का सरेंडर ड्रामा फेल! | Bhopal | CBI Inquiry
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: समर्थ सिंह की चालाकी जबलपुर में फेल! | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
NEET अभ्यर्थियों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बिहार में मिलेगी यह सुविधा
NEET अभ्यर्थियों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बिहार में मिलेगी यह सुविधा
तुलसी गबार्ड ने दिया US खुफिया विभाग के डायरेक्टर पद से इस्तीफा तो ईरान ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
तुलसी गबार्ड ने दिया US खुफिया विभाग के डायरेक्टर पद से इस्तीफा तो ईरान ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
IPL 2026: 'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
Karuppu BO Day 8: 'दृश्यम 3' के आने से 'करुप्पु' की कमाई को झटका, लेकिन 8वें दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' के आने से 'करुप्पु' की कमाई को झटका, लेकिन 8वें दिन वर्ल्डवाइड बना दिया ये रिकॉर्ड
'अगर बंगाल में रहना है तो...', बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हुमायूं कबीर को शुभेंदु की मंत्री की दो टूक
'अगर बंगाल में रहना है तो...', बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हुमायूं कबीर को शुभेंदु की मंत्री की दो टूक
Summer Tips: छत की टंकी से आता है गर्म पानी? ये जुगाड़ आएंगे आपके काम
Summer Tips: छत की टंकी से आता है गर्म पानी? ये जुगाड़ आएंगे आपके काम
हरिद्वार में गंगा में बिरयानी फेंकने के मामले में एक्शन, हिन्दूवादी संगठनों की शिकायत पर केस दर्ज
हरिद्वार में गंगा में बिरयानी फेंकने के मामले में एक्शन, हिन्दूवादी संगठनों की शिकायत पर केस दर्ज
Embed widget