एक्सप्लोरर

कनाडा: टोरंटो में भारतीय रेस्तरां में धमाका, 15 घायल, 3 की स्थिति गंभीर

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक प्लाजा में स्थित बॉम्बे भेल रेस्तरां में धमाके की सूचना मिली. इस धमाके में 15 लोग घायल हुए हैं.

टोरंटो: कनाडा में एक भारतीय रेस्तरां में धमाका हुआ है. टोरंटो शहर के उपनगरीय इलाके मिसीसॉगा में बॉम्बे भेल रेस्तरां में हुए धमाके में कम से कम 15 लोग घायल हो गए. घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज शाम करीब साढ़े 10 बजे एक प्लाजा के एक रेस्तरां में धमाके की सूचना मिली. जिसके बाद हम पहुंचे. प्लाजा को बंद कर दिया गया है. हम जांच कर रहे हैं. आसपास के इलाकों में तलाशी ली जा रही है.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक भारतीय रेस्त्रां में विस्फोट की घटना के बाद भारतीय दूतावास इस पर लगातार नजर रखे हुए है. उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ कनाडा के ओंटारियो स्थित मिसिसॉगा में भारतीय रेस्त्रां ‘ बॉम्बे भेल ’ में विस्फोट हुआ है. मैं टोरंटो में अपने महावाणिज्य दूत एवं कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं. हमारा दूतावास वहां 24 घंटे काम करेगा. आपात नंबर है : +1-647-668-4108’’ संदिग्ध की तलाश

दो संदिग्धों की खोज के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, जिन्होंने बॉम्बे भेल रेस्तरां में विस्फोट किया और विस्फोट के फौरन बाद फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध दिखने में लंबा, चौड़ा कदकाठी का है और उसकी उम्र 20 से 28 साल के बीच है.

कनाडा: टोरंटो में भारतीय रेस्तरां में धमाका, 15 घायल, 3 की स्थिति गंभीर

माना जा रहा है कि उसने गहरे नीले रंग की जींस पहन रखी थी और सिर को हूडी और बेसबॉल कैप से ढक रखा था जबकि चेहरे को काले कपड़े से ढक रखा था. दूसरा संदिग्ध पतला-दुबला गोरे रंग का शख्स है, जिसने हल्के नीले रंग की जींस और ग्रे रंग का टीशर्ट पहन रखी थी. उसने सिर को गहरे रंग के हूडी से ढक रखा था और गहरे रंग के स्केट जूते पहन रखे थे.

एक अन्य अधिकारी ने बताया की 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें टोरंटो स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. 'पील रीजनल पैरामेडिक सर्विसेज' के प्रवक्ता ने ग्लोबल न्यूज को बताया कि रेस्तरां की इमारत देखने में बिल्कुल ठीक मालूम पड़ रही है, लेकिन वहां शीशे टूटे पाए गए. अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget