एक्सप्लोरर

कनाडा में अप्रवासियों की बढ़ती संख्या से किसे हो रही टेंशन? भारतीयों से नफरत में इजाफा, निशाने पर सिख समुदाय

Canada: कनाडाई नागरिकों के बीच बढ़ते अप्रवास की वजह से डर का माहौल पैदा हुआ है. इस बीच कनाडा में सिख समुदाय के लोगों के साथ लगातार हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं. 

Anti Immigration Sentiments: कनाडा में अप्रवासियों की बढ़ती संख्या से कनाडाई लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है. कनाडा में नए अप्रवासियों में भारतीय और विशेषकर सिख समुदाय के लोग शामिल हैं. एसोसिएशन ऑफ कैनेडियन स्टडीज के लिए लेगर एजेंसी के सर्वे के मुताबिक 60 फीसदी लोगों ने ये महसूस किया है कि कनाडा में अप्रवासियों की संख्या काफी ज्यादा हो चुकी है.

फरवरी से जुलाई तक कनाडा में अप्रवासियों की संख्या में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है. अहम ये है कि कनाडा में बढ़ती अप्रवास विरोधी भावना का भारतीयों और सिखों को सामना करना पड़ रहा है. मार्च 2019 में कनाडा में बाहर से आकर बसने वाले लोगों की संख्या 35 प्रतिशत थी.

क्या कहते हैं आंकड़े?

मार्च 2019 में बाहर से आकर बसने वालों के लिए करीब 49 फीसदी कनाडाई लोगों का ये मानना था कि उनके देश में सही संख्या में आकर लोग बस रहे हैं. हालांकि अब इस फैसले को सही मानने वाले लोगों की संख्या घटकर 28 फीसदी रह गई है. 

सिखों पर हो रहे हमले

कनाडा में बढ़ते अप्रवास की वजह से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. बीते महीने कनाडा के ओन्टारियो राज्य में नस्लवादी शारीरिक हमलों की खबरें सामने आईं. पीटरबरो शहर में भी हिंसा की खबर सामने आई, जहां चार युवकों ने एक सिख समुदाय की पिटाई की, उसके ऊपर थूका और पगड़ी गिरा दी. कनाडा पुलिस ने इस घटना को अप्रवासियों के खिलाफ हेट क्राइम बताया था. 

क्यों फेल हो रही ट्रूडो सरकार?

कनाडा में सिखों और बाहर से आकर बसे लोगों के खिलाफ पनपती नफरत के पीछे का अहम कारण प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सरकार की नीतियों को भी माना जा रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रूडो सरकार लोगों के जीवन यापन की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने में असमर्थ रही है. 

आखिर विरोध क्यों है?

ब्रिटिश कोलंबिया में क्वांटलेन पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर शिंदर पुरेवाल ने इस मुद्दे पर बात की है. उन्होंने कहा कि पहले जब बाहर से आकर लोग कनाडा में बसते थे तो कनाडाई नागरिकों को लगता था कि इनके आने से हमारी नौकरियां खतरे में है. हालांकि अब स्थिति बदल चुकी है. अब जबकि बाहर से आने वाले लोग अपने साथ अरबों डॉलर ला रहे हैं तो कनाडाई नागरिकों को ये डर सताने लगा है कि इिनकी मौजूदगी बढ़ती महंगाई का कारण बनी है. 

ये भी पढ़ें: Jamaat-e-Islami Ban: शेख हसीना सरकार ने 'जमात-ए-इस्लामी' पर लगाया प्रतिबंध, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget