एक्सप्लोरर

जानें, शांतिप्रिय न्यूज़ीलैंड वालों ने अंग्रेज़ों के देश से आए इस परिवार को क्यों कहा 'सुअर से बदतर'

इस अंग्रेज़ परिवार में इतनी और ऐसी-ऐसी चीज़ें की हैं जिससे न्यूज़ीलैंड के लोगों में काफी गुस्सा है. 'सुअर से बदतर' करार दिए गए इस परिवार को न्यूज़ीलैंड अब अपने यहां डिपोर्ट करने यानी वापस इंग्लैंड भेजने की सोच रहा है.

वेलिंगटन: आम तौर न्यूज़ीलैंड के लोग बड़े विनम्र स्वभाव के माने जाते हैं. लेकिन इंग्लैंड के एक पिरवार की वजह से उनके सब्र का बांध टूट गया है. इस अंग्रेज़ परिवार में इतनी और ऐसी-ऐसी चीज़ें की हैं जिससे न्यूज़ीलैंड के लोगों में काफी गुस्सा है. 'सुअर से बदतर' करार दिए गए इस परिवार को न्यूज़ीलैंड अब अपने यहां डिपोर्ट करने यानी वापस इंग्लैंड भेजने की सोच रहा है.

इस परिवार के खिलाफ न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड और हैमिलटन जैसे शहरों में कई प्रकार की अभद्रता करने का आरोप है. इसमें गंदगी फैलाना, हमला करना, खाने के बाद होटल का पैसा नहीं देना और लोगों को डराने-धमकाने का भी आरोप है. मामले की इंतेहा का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ऑकलैंड के मेयर फिल गॉफ ने इस परिवार के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई तक की मांग की है. उन्होंने एक लोकल रेडियो स्टेशन से कहा, "ये लोग कूड़ा हैं. ये जोंक हैं."

मेयर ने ये जानकारी दी कि खाने में बाल या ऐसी कोई चीज़ मिल जाने का मामला कभी कभार हो जाता है. लेकिन इस परिवार को हमेशा अपने खाने में ऐसी चीज़ें मिल जाती हैं और इसका बहाना बनाकर ये हर बार पैसे देने से बच निकलने की कोशिश करते हैं. ये अपराध है. उन्होंने आगे कहा, "ये लोग सुअर से बदतर हैं और मैं इन्हें देश से बाहर देखना पसंद करूंगा."

मिली जानकारी के मुताबिक परिवार को डिपोर्टेशन यानी वापस भेजे जाने का नोटिस दे दिया गया है. इसके पीछे उनके व्यवहार को ज़िम्मेदार ठहराया गया है. आपको बता दें कि परिवार के एक 26 साल के सदस्य ने एक पेट्रोल स्टेशन से 37 डॉलर की चीज़ें चुराने का अपराध कबूला है. परिवार को तब भारी मीडिया कवरेज मिली जब इसने एक फेमस बीच पर बीयर की केन, बोतलें और बाकी का कूड़ा फैला दिया.

देखें मामले से जुड़ी एक वीडियो

बीच पर मौजूद एक महिला ने जब उनसे ये एक कूड़ा साफ करने को कहा तो समूह में मौजूद एक बच्चे ने धमकाते हुए कहा कि वो महिला के "भेजे का भुर्ता" बना देगा. स्टफ मीडिया  ने एक रिपोर्ट में बताया कि परिवार के एक सदस्य ने उनके एक पत्रकार को जूता फेंककर मारा. ऐसा तब हुआ जब पत्रकार ने परिवार से उनका पक्ष जानना चाहा. परिवार के एक सदस्य ने न्यूज़ीलैंड हेराल्ड को बताया कि वो ट्रीप को बीच में ही ख़त्म करके अपने देश लौटने की सोच रहे हैं.

 ये भी देखें

फटाफट अंदाज में देखिए सुबह की बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget