एक्सप्लोरर

ब्रिटिश पीएम Boris Johnson की पत्नी ने की अपनी बेटी के नाम की घोषणा, दोनों परिवार से लिए गए नाम

Boris Johnson Daughter Name: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पत्नी ने उनकी बेटी के नाम की घोषणा कर दी है. उन्होंने दोनों परिवारों से चुनकर उनकी बेटी का नाम रोमी आइरिस चार्लोट जॉनसन रखा है.

Boris Johnson Daughter Name: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बीते हफ्ते एक बच्ची के पिता बने हैं. उनकी पत्नी कैरी जॉनसन ने 9 दिसंबर को गुरुवार के दिन एक प्यारी से बच्ची को जन्म दिया था. वहीं अब कैरी ने अपनी बेटी का नया नाम रख दिया है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पत्नी ने अपनी बेटी का नाम रोमी आइरिस चार्लोट जॉनसन रखा है.

कैरी जॉनसन के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी का नाम बोरिस जॉनसन और अपने परिवारों के जुड़े नामों से मिलाकर बनाया है. कैरी के अनुसार उनकी चाची रोजमेरी के बाद रोमी नाम चुना गया, जबकि आइरिस ग्रीक से लिया गया है, जिसका अर्थ इंद्रधनुष है. वहीं चार्लेट बोरिस जॉनसन की मां का नाम था, जिनकी इस साल सितंबर में मृत्यु हो गई थी.

कैरी ने अपनी बेटी के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट पर संदेश देते हुए कहा 'दुनिया में आपका स्वागत है, डियर रोमी'. अप्रैल 2020 में उनके बेटे विल्फ्रेड के जन्म के बाद रोमी दंपति की दूसरी संतान हैं. प्रधानमंत्री और उनकी कंजरवेटिव पार्टी की प्रवक्ता 33 वर्षीय कैरी जॉनसन की शादी इस साल मई में हुई थी.

इसे भी पढ़ेंः UK Highest Covid Cases: ब्रिटेन में कोरोना के रिकॉर्ड 78,610 मामले आए सामने, ओमिक्रोन वेरिएंट भी तेजी से पसार रहा पैर

बता दें कि कैरी ने घर में नए बच्चे के आगमन के बारे में जुलाई में इंस्टाग्राम पर बताया था. एक पोस्ट में कैरी ने कहा था कि इस साल उन्हें एक बार गर्भपात भी हुआ. कैरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘‘इस क्रिसमस पर शिशु के आगमन की उम्मीद है. वर्ष की शुरुआत में गर्भपात से मेरा दिल टूट गया. एक बार फिर से गोद भरने से मैं बहुत खुश हूं. घबरा भी रही हूं.’’

इसे भी पढ़ेंः Omicron in US: Corona से हलकान America पर अब मंडराया ओमिक्रोन की लहर का खतरा, दोगुने हो सकते हैं मामले

प्रधानमंत्री जॉनसन ने इस साल मई में कैरी से शादी की थी. जॉनसन की यह तीसरी शादी है. इससे पहले भारतीय मूल की मरिना व्हीलर से जॉनसन का तलाक हो गया था. व्हीलर से जॉनसन को चार बच्चे हैं. कंसलटेंट हेनल मैकिनटायर से भी जॉनसन को एक बच्चा है. जॉनसन को अपनी पहली पत्नी एलीग्रा मोस्टिल ओवेन से कोई बच्चा नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः
Imran Khan On Afghanistan: इमरान खान का बड़ा बयान- अफगानिस्तान को अलग-थलग करना दुनिया के लिए नुकसानदेह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget