एक्सप्लोरर

'PM मोदी पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति', ब्रिटिश सांसद ने तारीफ के बांधे पुल, कहा- भारत दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था

Britain MP: पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता भारत के अलावा विदेशों में भी कितनी है. इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ब्रिटेन के सांसद ने उन्हें इस धरती का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बताया है.

UK MP Lord Karan Bilimoria Louds PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की गूंज ब्रिटिश संसद में सुनाई दी है. बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री के बीच ब्रिटिश सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने हाउस ऑफ लार्ड्स में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में एक हैं. बिलिमोरिया ने भारत को दुनिया की सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था भी बताया. 

चंद दिनों पहले ही ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल के इमरान हुसैन ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के विचार पूछे थे. इसके जवाब में सुनक ने कहा था कि वह ऐसे चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं.

पीएम मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति
सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने 19 जनवरी को ब्रिटिश संसद में एक बहस के दौरान कहा, ''एक लड़के के रूप में, नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर अपने पिता की चाय की दुकान पर चाय बेची. आज वह भारत के प्रधानमंत्री के रूप में इस धरती पर सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक हैं. आज भारत के पास G20 की अध्यक्षता है. आज भारत के पास अगले 25 वर्षों में 32 बिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का विजन है.

ब्रिटिश सांसद ने कहा भारत की तुलना एक्सप्रेस ट्रेन से करते हुए कहा, "इंडियन एक्सप्रेस स्टेशन से निकल चुकी है. यह अब दुनिया की सबसे तेज ट्रेन है. सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. यूके को इसका सबसे करीबी मित्र और भागीदार होना चाहिए."

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ रहा है. गुजरात दंगों पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी को जिस तरह से दिखाया गया है, उसकी हर जगह निंदा हो रही है. ब्रिटिश संसद में भी यह मुद्दा उछला. डॉक्यूमेंट्री पर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने पीएम मोदी का बचाव किया. पाकिस्तानी मूल के सांसद इमरान हुसैन ने डॉक्यूमेंट्री को लेकर संसद में मुद्दा उठाया था. इस पर ऋषि सुनक ने कहा भारतीय प्रधानमंत्री का जिस तरह से चरित्र चित्रण किया गया है, उससे वह सहमत नहीं हैं.

वहीं, भारत सरकार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को शेयर करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन वीडियो को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है जिसमें डॉक्यूमेंट्री के विवादित हिस्से को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Pakistan:पाकिस्तान में डॉलर के मुक़ाबले कितनी गिर गई एक रुपये की क़ीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget