एक्सप्लोरर

Rishi Sunak Vs Liz Truss: यूके PM की रेस में कैसे पिछड़ गए ऋषि सुनक, नतीजों से पहले जानें कितनी बची है उम्मीद

British PM Election: ब्रिटेन में नतीजों से पहले आए प्री पोल सर्वे में रिषी सुनक पिछड़ चुके हैं. उनके समर्थकों को अब भी उम्मीद है कि वही ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे.

UK Elections: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री (British PM) पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे (UK Elections Results) आने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. कुछ ही घंटों बाद यानी कल ब्रिटेन (Britain) के नई प्रधानमंत्री के बारे में पता चल जाएगा. इस पद के लिए भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) अपनी ही पार्टी (Conservative Party) की दूसरी उम्मीदवार लिज ट्रस (Liz Truss) के साथ कड़े मुकाबले में हैं. 

चुनाव नतीजों से पहले आए लगभग सभी प्री पोल सर्वे में ऋषि सुनक को लिज ट्रस से पीछे बताया गया है. हालांकि, उम्मीदवारी की घोषणा के वक्त ऋषि सुनक लिज ट्रस से आगे बताए गए थे. प्री पोल सर्वे के नतीजों में पिछड़ने के बाद भी सुनक के समर्थक उनके जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि बोरिस जॉनसन ने भी प्री पोल सर्वे में पिछड़ने के बावजूद जीत दर्ज की थी.

आखिर सर्वे के नतीजों में कैसे पिछड़े ऋषि सुनक?

माना जा रहा है कि चुनाव अभियान के दौरान मुद्दों को लेकर ऋषि सुनक ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए जबकि कंजर्वेटिव पार्टी से ही उनकी प्रतिद्वंदी लिज ट्रस ऐसा करने में सफल बताई जा रही हैं. लिज ट्रस ने टैक्स में कटौती करने के वादे पर चुनाव लड़ा है. उन्होंने पीएम बनने पर टैक्स में 1.25 फीसदी तक की कटौती करने के लिए कहा है जबकि सुनक इसके उलट कर बढ़ाने पर जोर देते रहे हैं.

सुनक के मुताबिक, टैक्स कटौती से केवल अमीर लोगों को फायदा होगा और उन्हें इसकी कोई जरूरत भी नहीं है. एक साक्षात्कार में सुनक ने कहा था कि वह झूठे वादे करने के बजाय हारना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा था कि अगर पीएम बनते हैं तो आर्थिक तौर पर कमजोर तबके के लोगों के  लिए काम करेंगे. सुनक ने वादा किया था वह उन परिवारों की मदद करेंगे जो बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर चिंतित है. इसके अलावा, सुनक ब्रिटेन में महंगाई के मुद्दे पर चुनाव लड़े. 

बोरिस जॉनसन का विरोध भी सुनक के पिछड़ने की एक वजह

सुनक के पिछड़ने को लेकर एक वजह उनके द्वारा बोरिस जॉनसन का विरोध भी बताया जा रहा है. इसी साल जुलाई में ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के नेतृत्व पर पार्टी के कई नेताओं ने सवाल उठाते हुए इस्तीफा दिया था. वहीं, ऋषि सुनक ने भी ब्रिटेन के वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था जबकि लिज ट्रस जॉनसन के साथ खड़ी रही थीं. सांसदों का विश्वास खोने के कारण जॉनसन को भी पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था, हालांकि अगला पीएम बनने तक वह इस पद का कार्यभार संभाल रहे हैं. इसी वजह से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. 

वहीं, चुनाव की शुरुआत में ही बोरिस जॉनसन ने ऋषि सुनक का विरोध किया था. जॉनसन ने कहा था कि वह किसी को भी पीएम बनता देख सकते हैं लेकिन सुनक को नहीं. इन सब बातों को सुनक के पिछड़ने की वजह के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Italy PM Election: क्या पहली महिला प्रधानमंत्री बन सकती हैं जॉर्जिया मेलोनी? जानें कौन करेगा इटली में 'राज'

Explained: पाकिस्तान में सैलाब ने मचाई तबाही, ये हैं दुनिया की 5 बड़ी आपदाएं, जब गई हजारों लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget