एक्सप्लोरर

Britain Murder Case: 'पत्नी के मरने के फायदे', गूगल पर किया सर्च और कर दी वाइफ की हत्या, शव के 200 टुकड़े कर फ्रिज में छिपाए

Man Chop His Wife Into Pieces: ब्रिटेन की लिंकनशायर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. हैवान पति ने कई हफ्तों बाद अपना गुनाह भी कबूल कर लिया.

Husband Chops His Wife In Pieces: ब्रिटेन में दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है जिसमें पति ने पहले तो अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी उसके बाद शव को 200 से ज्यादा टुकड़ों में काटा. इस वारदात को अंजाम देने के लिए हत्यारे पति ने अपने दोस्त का भी सहारा लिया. मृतक पत्नी की पहचान होली ब्रैमली के रूप में हुई है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 साल के आरोपी पति निकोलस मेटसन ने पत्नी की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया है. वो कई हफ्तों से हत्या के आरोपों से इनकार कर रहा था. हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मेटसन ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों और कैसे की. अदालत को बताया गया कि ब्रैमली के शव को ठिकाने लगाने के लिए मेटसन ने अपने दोस्त जोशुआ हैनकॉक को पचास पाउंड भी दिए थे.

जब लिंकनशायर पुलिस ने किया फ्लैट का दौरा

घटना की जानकारी मिलने के बाद जब लिंकनशायर पुलिस ने निकोलस मेटसन और होली ब्रैमली के फ्लैट पर पहुंची तो फ्लैट से अमोनिया और ब्लीज की बहुत तेज गंध आ रही थी. उन्हें बाथटब में खून से सनी चादरें और फर्श पर काले धब्बे भी मिले. बाद में जब इस खून का नमूना लेकर मिलान किया गया तो ब्रैमली के खून से मिल गए. घर में जब पुलिस घुसी तो ऐसा लग रहा था कि हाल की में इसका काम कराया गया है और साफ भी किया गया है.

पुलिस से बात करते हुए, मेटसन ने दावा किया कि वह अपनी पत्नी के हाथों घरेलू दुर्व्यवहार का शिकार हुआ है. उसने उन्हें अपनी बांह पर काटने का निशान भी दिखाया. हालांकि पुलिस को मेटसन की बातों पर विश्वास नहीं हुआ और एक बार फिर इस फ्लैट की तलाशी ली. इस पर मेटसन ने पुलिस से मजाकिया अंदाज में कहा कि देख लो कहीं मेरी बीवी बिस्तर के नीचे तो नहीं छिपी है.

पुलिस को मिले 224 टुकड़े

फ्लैट की तलाशी के बाद पुलिस ने बैसिंघम की विथम नदी में तलाशी अभियान चलाया. दरअसल, नदी के पास से गुजर रहे एक राहगीर की नजर नदी में तैरती हुई प्लास्टिक की थैलियों पर पड़ी. इस थैली में एक इंसान का हाथ मिला था. इसके बाद गोताखोरों को नदी में भेजा गया और ब्रैमली के शरीर के 224 टुकड़े बरामद किए गए. पुलिस का दावा है कि ये ब्रैमली के शव के कुछ टुकड़े अभी भी नहीं मिले हैं.

अदालत को बताया गया कि मेटसन ने बाथरूम में अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से वार किया, जिसके बाद उसने बाथरूम में उसके शरीर के टुकड़े कर दिए. उसने शरीर के टुकड़ों को प्लास्टिक की थैलियों में इकट्ठा किया और उन्हें अपनी रसोई के भंडार में खाने वाले कोल्ड स्टोरेज में रख दिया. इसके बाद उसने अपने दोस्त हैनकॉक से इन टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए मदद मांगी थी. अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद, मेटसन ने गूगल पर "अगर मेरी पत्नी मर गई तो मुझे क्या लाभ मिलेगा" और "क्या मरने के बाद कोई मुझे परेशान कर सकता है" सर्च किया.

ये भी पढ़ें: World Oldest Man: कैसे आप भी जी सकते हैं 100 साल? दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स इंसान से जानिए लंबी उम्र का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget