एक्सप्लोरर

भूटान में BRO की ओर से बनाया जा रहा है पुल गिरा, तीन मजदूरों की मौत, 6 लापता

भूटान के प्रधानमंत्री लोते सेरिंग ने घटना की जानकारी देते हुए देर शाम ट्वीट किया कि आज दिन की समाप्ति डेमचू-हा सड़क पर वांगचू पुल के गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण खबर के साथ हो रही है.

नई दिल्ली: भूटान में भारत के बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के जरिए बनाया जा रहा है एक नवनिर्माण पुल गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और छह मजदूर लापता हैं. भूटान के प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए लापता मजदूरों के जल्द पता लगाने की कामना की है. बीआरओ दंतक-प्रोजेक्ट के तहत भूटान में सड़कें और पुल बनाने का काम करती है.

जानकारी के मुताबिक भूटान के हा शहर और डमचू के बीच बीआरओ वांगचू ब्रिज का निर्माण कर रही थी. ब्रिज लगभग बनकर तैयार था, लेकिन मंगलवार को ये पुल अचानक गिर गया. पुल के निर्माणकार्य में लगे 9 लोग इस हादसे की चपेट में आ गए. राहत कार्यों के बाद 3 मजूदरों के शवों को निकाल लिया गया, लेकिन 6 मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

भूटान के पीएम ने किया ट्वीट

भूटान के प्रधानमंत्री लोते सेरिंग ने घटना की जानकारी देते हुए देर शाम ट्वीट किया, 'आज दिन की समाप्ति डेमचू-हा सड़क पर वांगचू पुल के गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण खबर के साथ हो रही है. खोए हुए जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम सभी लापता व्यक्तियों को सुरक्षित और स्वस्थ ढूंढ निकाल पाएं. मेरे विचार मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर कबीर कश्यप और सभी बचावकर्मियों के नेतृत्व वाले दंतक-दल के साथ हैं.' हालांकि, अभी तक न तो बीआरओ और न ही रक्षा मंत्रालय का इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

बता दें कि भूटान के हा-शहर से ही चीन सीमा से सटे विवादित इलाके डोकलाम के लिए रास्ता जाता है. हा में ही भारतीय सेना का भूटान की रॉयल आर्मी के लिए ट्रेनिंग सेंटर, इमट्राट यानि इंडियन मिलिट्री ट्रेनिंग टीम सेंटर है. भारत में सीमावर्ती सड़कें, टनल और ब्रिज बनाने वाली सैन्य संस्था बीआरओ प्रोजेक्ट दंतक के तहत भूटान में भी सड़क, ब्रिज, एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाने का काम करती है. 50 के दशक के बाद से ही बीआरओ भूटान में इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में जुटी है. माना जा रहा है कि अब तक बीआरओ भूटान में डेढ़ हजार किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सड़कों का जाल बिछा चुकी है.

यह भी पढ़ें: भारत ने निभाई दोस्ती, मालदीव और भूटान पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget