एक्सप्लोरर

Viral News: ब्वॉयफ्रेंड कर रहा था किसी और को डेट, भड़की प्रेमिका ने प्रेमी के घर में लगा दी आग

Thailand: थाईलैंड में एक युवक अपनी प्रेमिका के अलावा किसी और लड़की को डेट कर रहा था. अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो वो बेहद नाराज़ हो गई. खूब शराब पी और प्रेमी के फ्लैट को आग के हवाले कर दिया.

Viral: दिल टूटने के बाद आशिक कब भड़क जाए, किसको पता. थाइलैंड के पटाया में कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है. जहां प्यार में धोखा खाने के बाद एक प्रेमिका ने प्रेमी को अलग अंदाज में सबक सिखाया है. दरअसल, युवती का प्रेमी उसे धोखा दे रहा था. वह किसी और लड़की को डेट कर रह था. अपने ब्वॉयफ्रेंड के अफेयर के बारे में पता चला तो वो बेहद नाराज़ हो गई. खूब शराब पी, जिसके बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड के फ्लैट को आग के हवाले कर दिया.

ब्रिटिश अखबार डेली स्टार के मुताबिक इस युवती को शराब के नशे में धुत होने और अपने प्रेमी के अपार्टमेंट में आग लगाने के बाद हिरासत में लिया गया है. घटना के वक्त आरोपी युवती बेहद नशे में थी. अपने प्रेमी से बेहद ही खफा थी. इसके साथ ही वह लगातार अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगा रही थी. बताया जा रहा है कि थाइलैंड के पटाया की रहने वाली 25 साल की डोनालाया नेली ने शनिवार को जमकर शराब पी. फिर अपने बॉयफ्रेंड से बहस की और बिस्तर में आग लगा दी. जिससे बेडरूम पूरी तरह जल गया. हालांकि आरोपी युवती और उसके प्रेमी को कोई नुकसान नहीं हुआ. 

समय रहते पहुंची दमकल गाड़ियां 

पुलिस को स्थानीय समयानुसार लगभग 1.30 बजे आग लगने की खबर मिली थी. कई दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए भेजा गया. अपार्टमेंट से धुएं का गुबार निकल रहा था. दमकलकर्मियों ने आग की लपटों को पड़ोसी के फ्लैटों में फैलने से रोकने में कामयाबी हासिल की. बताया जा रहा है कि कई दमकल गाड़ियां समय रहते घटनास्थल पर आ गईं. इस वजह से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया. 

मुझ पर हमला भी किया:  ब्वॉयफ्रेंड 

33 साल के युवक ने कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड कुछ ज्यादा ही नशे में थी. इससे पहले मैं कुछ समझ पाता उसने बिस्तर में आग लगा दी. जैसे तैसे हम बैडरूम से बाहर निकले. वह मुझसे कथित रूप से किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने से नाराज थी. बिस्तर में आग लगाने से पहले उसने मुझ पर हमला भी किया, वह खुद को नियंत्रण में नहीं कर पा रही थी. 

हिरासत में महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटनास्थल से ही आरोपी डोनालाया नेली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ कर पहले हंगामे को शांत कराया गया. इसके साथ ही पीड़ित युवक से भी पुलिस ने पूछताछ की. साथ ही उनकी प्रेमिका द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में भी पुलिस ने पूछताछ की. इस बीच, उस व्यक्ति ने स्थानीय प्रेस को इस बात पर टिप्पणी करने से मना कर दिया कि उसके आरोप सही थे या नहीं. 

ये भी पढ़ें- अमेरिका में नाबालिग ने लड़की का किया मर्डर, इंस्टाग्राम पर लोगों से पूछा- डेडबॉडी को कैसे ठिकाने लगाऊं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget