एक्सप्लोरर

Bosnia: बॉडीबिल्डर ने लाइव स्ट्रीम पर की एक्स वाइफ की हत्या, दो अन्य को मारकर खुद भी की आत्महत्या

Bosnia News: यूरोपीय देश बोस्निया में एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के समय अपनी एक्स वाइफ की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, फिर दो अन्य लोगों को मारकर अपनी जान ले ली.

Bodybuilder Kills Ex Wife: यूरोपीय देश बोस्निया में एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग करते समय अपनी एक्स वाइफ की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने शुक्रवार (11 अगस्त) को पकड़े जाने के डर से भागते समय दो अन्य लोगों की हत्या कर दी और बाद में अपनी जान ले ली. 

तुजला शहर की पुलिस ने एक बयान में बताया कि हमला उत्तरपूर्वी बोस्नियाई शहर ग्रेडेकाक में हुआ, जहां हमलावर ने पुलिस की ओर से पकड़े जाने से पहले तीन लोगों को घायल कर दिया और फिर खुद आत्महत्या कर ली.  

कौन था आरोपी?
आरोपी की पहचान नेरमिन सुलेजमानोविक के रूप में हुई है. वह बोस्निया के उत्तर पूर्वी शहर ग्रेडेकाक का रहने वाला था. बोस्नियाई मीडिया ने कहा कि 35 वर्षीय सुलेजमानोविक एक बॉडीबिल्डर और फिटनेस कोच था, जिसे पहले ड्रग तस्करी और एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था वीडियो
नेरमिन ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह लोगों से कह रहा था कि लोग एक हत्या को लाइव देखेंगे. इसके बाद आरोपी ने अपनी पिस्टल से एक महिला के माथे पर गोली मार देता है. इसके बाद जैसे ही पुलिस ने उस व्यक्ति का पीछा किया, उसने इंस्टाग्राम पर दो और वीडियो लाइव स्ट्रीम किए, जिसमें दावा किया गया कि उसने भागते समय कम से कम दो अन्य लोगों को गोली मार दी थी.

12,000 लोगों ने देखा लाइव
अधिकारियों ने बाद में कहा कि लगभग 12,000 लोगों ने हत्या को लाइव देखा. हालांकि, बाद में वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया गया. पुलिस ने कहा कि जिन लोगों ने उस व्यक्ति के इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्लिक करते हुए उसके सपोर्ट में मैसेज भेजे थे, उनसे पूछताछ की जाएगी और उन्हें कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

प्रधानमंत्री नेरमिन निकसिक ने क्या कहा? 
लाइव स्ट्रीम पर अंजाम दी गई वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. बोस्निया के प्रधानमंत्री नेरमिन निकसिक ने बताया कि घटना को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. उनका कहना है कि हत्यारे ने आत्महत्या कर ली है लेकिन कोई भी मारे गए लोगों को वापस नहीं ला सकता.

यह भी पढ़ें- रूस में सरकारी कर्मचारियों के iPhone के इस्तेमाल करने पर पाबंदी, अमेरिका पर जासूसी करने का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget