एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: बलूचिस्तान अवामी पार्टी की चुनावी रैली में विस्फोट, 10 की मौत, 35 घायल

घायलों में एक शीर्ष राष्ट्रवादी नेता नवाबजादा सिराज रायसानी शामिल हैं जो बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी के भाई हैं.

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलूचिस्तान अवामी पार्टी की चुनावी रैली के पास हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि आज यह दूसरा हमला था जिसमें आम चुनाव लड़ रहे नेताओं को निशाना बनाया गया.

घायलों में एक शीर्ष राष्ट्रवादी नेता नवाबजादा सिराज रायसानी शामिल हैं जो बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी के भाई हैं. पुलिस ने बताया कि मासतुंग जिले के देरेंगगढ़ क्षेत्र में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) की रैली में हुए विस्फोट में कम से कम 10 व्यक्ति मारे गए हैं और करीब 35 घायल हुए हैं.

विस्फोट में सिराज के काफिले को निशाना बनाया गया जो मासतुंग जिले से बीएपी की एक प्रावेंसियल असेंबली सीट के लिए उम्मीदवार हैं. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घायलों को क्वेटा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. चुनावी रैलियों को निशाना बनाते हुए यह दिन में दूसरा बम विस्फोट था. इससे पहले खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री अकरम खान दुर्रानी के काफिले के पास बन्नू क्षेत्र में बम विस्फोट किया गया था.

उस विस्फोट में चार व्यक्ति मारे गए और करीब 32 अन्य घायल हो गए. जमीयत उलेमा ए इस्लाम के मौलाना फजल समूह के नेता दुर्रानी बाल बाल बच गए. वह एनए..35 बन्नू क्षेत्र से पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget