एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने कहा- मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर क्रेडिट लेना बंद करे बीजेपी  

संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित होने का क्रेडिट लेने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर प्रहार किया है. पी चिदम्बरम ने कहा कि कांग्रेस इस बात से खुश है कि जैश के सरगना अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंची.

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित होने का क्रेडिट लेने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर प्रहार किया है. कांग्रेस ने बीजेपी से पाकिस्तान के इस दावे पर जवाब देने को कहा जिसमें कश्मीर और पुलवामा आतंकी हमले को जैश-ए-मोहम्मद पर बैन लगाने की प्रक्रिया में आधार मानने से इनकार कर दिया गया. कांग्रेस ने यह भी दावा किया है कि यूपीए सरकार के शासनकाल में छह आतंकवाद विरोधी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया. पार्टी ने इन हमलों की सूची भी जारी की है. देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि उसने कभी भी सैन्य हमलों का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं की है.

पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने कहा कि कांग्रेस इस बात से खुश है कि जैश के सरगना अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंची. उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अगला कार्यकाल मिले. कांग्रेस ने पाकिस्तान के इस दावे की निंदा की कि वह अजहर पर प्रतिबंध के प्रस्ताव पर तभी राजी हुआ है जबकि पुलवामा हमले के साथ उसे (अजहर को) जोड़ने की कोशिश समेत सभी ‘राजनीतिक संदर्भों’ को इस प्रस्ताव से हटा दिया गया. कांग्रेस ने कहा कि यह गंभीर मामला है और ‘पाकिस्तान की इस शरारत’ का जवाब दिया जाना चाहिए.

सबसे पहले 2009 में भारत ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए खुद ही प्रस्ताव पेश किया था. फिर 2016 में भारत ने अजहर पर पाबंदी के लिए संयुक्त राष्ट्र 1267 प्रतिबंध समिति में पी 3 - अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ प्रस्ताव रखा. अजहर जनवरी, 2016 में पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले का भी ‘‘मास्टरमाइंड’’ रहा है. 2017 में पी-3 के राष्ट्रों ने एक बार फिर ऐसा ही प्रस्ताव पेश किया. हालांकि, सभी मौकों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के वीटो वाले स्थायी सदस्य चीन ने प्रतिबंध समिति को भारत के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने नहीं दिया.

कांग्रेस प्रवक्त राजीव शुक्ला ने केंद्रीय मंत्रियों अरूण जेटली और निर्मला सीतारमण के बयान की निंदा की. उन्होंने कहा कि वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना निरंतर प्रक्रिया का परिणाम है और केवल एक सरकार को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हम हाथ जोड़कर उनसे हर चीज का श्रेय नहीं लेने का अनुरोध करते हैं. श्रेय लेना और अपनी प्रशंसा करना बंद कीजिए. देश को यह भी बताइए कि आपने ही अजहर को जम्मू जेल से छोड़ा था. हमने हाफिज सईद को (मुम्बई हमले के बाद) वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाया.’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने सईद, जकीउर रहमान लखवी और अन्य आतंकवादियों को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराया.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान सरकार के इस दावे की भी निंदा करता हूं कि यह उसकी कूटनीतिक जीत है. वह कह रहा है कि हमने पुलवामा और कश्मीर को उससे अलग करा दिया और फिर यह घोषणा की गयी. ’’ राजीव शुक्ला ने कहा कि सरकार को पाकिस्तान की ‘इस शरारत (इस दावे)' का जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गंभीर मामला है. हमारे लिए, पुलवामा बड़ा महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें अजहर मसूद की सीधी भूमिका थी. उसने मान भी लिया था. उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान के दावे को सही मान लिया जाए तो इसका मतलब होगा कि पिछली घटनाएं और 26/11 मुम्बई आतंकवादी हमला मसूद अजहर पर बैन का आधार है जिसके लिए हमने सारे दस्तावेज दिए थे.’’ उन्होंने कहा कि सराकर के मंत्रियों को इस पर भी प्रेस कांफ्रेंस करनी चाहिये.

अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने को भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत करार देते हुए बीजेपी ने गुरुवार को कहा था कि विपक्षी दल इस उपलब्धि पर खुशी नहीं मनाना चाहते हैं क्योंकि वे महसूस करते हैं कि उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपीए सरकार ने छह सर्जिकल स्ट्राइक- पुंछ के भट्टल सेक्टर में (19 जून, 2008), केल में शारदा सेक्टर, नीलम नदी घाटी के पार (30 अगस्त-एक सितम्बर, 2011), सावन पात्रा चेकपोस्ट (छह जनवरी, 2013), नाजपीर सेक्टर (27-28 जुलाई, 2013), नीलम घाटी (छह अगस्त, 2013) और एक सर्जिकल स्ट्राइक 23 दिसम्बर, 2013 को की गई थी. उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली अटल बिहारी वाजपेयी की पिछली एनडीए सरकार के तहत की गई दो सर्जिकल की भी सूची जारी की. ये सर्जिकल स्ट्राइक नादला एन्क्लेव, नीलम नदी के पार (21 जनवरी, 2000) और पुंछ में बरोह सेक्टर (18 सितंबर, 2003) में हुई थी.

यह भी पढ़ें- हमारा गठबंधन नया पीएम देगा लेकिन मुलायम सिंह यादव इस रेस में नहीं- अखिलेश यादव तेजप्रताप का तेजस्वी पर निशाना, कहा- लालू एक दिन में 10 से 12 प्रोगाम करते थे कुछ लोग चार में बीमार हो जाते हैं प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का नोटिस, बच्चों की नारेबाजी वाले वीडियो पर हुई थी शिकायत गुजरात: मोदी सरनेम को 'चोर' बताने वाले बयान पर राहुल गांधी को कोर्ट का समन, 7 जून को पेश होने का निर्देश मायावती पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- बीजेपी को फायदा पहुंचाने के बजाए मरना पसंद करूंगी कांग्रेस का दावा- UPA सरकार के दौरान की गई 6 सर्जिकल स्ट्राइक, जारी की लिस्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भेजा संदेश, मध्यस्थता पर उठ चुके हैं सवाल
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे PAK के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भिजवाया संदेश
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget