एक्सप्लोरर

चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला भारतीय व्यंजन, लिस्ट में इन्हें भी मिली जगह

भारतीय व्यंजनों की दुनिया भर में धूम मची हुई है. एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि बिरयानी को सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया. रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि टॉप 10 में भी भारतीय व्यजनों ने जगह बनाने में सफलता पाई.

नई दिल्ली: नवाबों की पसंद इन दिनों दुनिया भर में छायी हुई है. 2019 के सर्वे में भारतीय व्यजनों में सबसे ज्यादा बिरयानी को सर्च किया गया. इसका खुलासा SEMrush की रिपोर्ट में किया गया है. SEMrush की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 में भी अन्य भारतीय व्यंजनों का दबदबा रहा.

नवाबों की पसंद बिरयानी सर्च लिस्ट में टॉप पर 

SEMrush ने अपने अध्ययन में पाया कि चिकन बिरयानी को हर महीने 4.56 लाख लोगों ने सर्च किया. वहीं, टॉप 10 में बटर चिकन, समोसा, चिकन टिक्का, मसाला डोसा, तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट ने जगह बनाई. पंजाबियों का मन पसंद व्यंजन बटर चिकन इंटरनेट पर औसत चार लाख बार सर्च किया गया जबकि उत्तर भारतीय व्यंजनों में समोसा को 3.9 लाख लोगों ने सर्च किया. चिकन टिक्का, मसाला डोसा और अन्य पंजाबी व्यंजन को सर्च करनेवालों की तादाद 2.5 लाख रही. वहीं, दक्षिण भारतीयों की पसंद डोसा को 2.28 लाख बार सर्च किया गया. उसके बाद लिस्ट में पांच अन्य भारतीय व्यंजन तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट ने जगह बनाने में सफलता पाई.

सर्च लिस्ट में भारतीय व्यंजनों का दबदबा

SEMrush के कम्यूनिकेशन हेड फेरनांडो अंगोलो ने कहा, “हमें इन नतीजों से बहुत ज्यादा हैरानी नहीं हुई क्योंकि विदेशों में रह रहे आप्रवासी भारतीयों ने भारतीय व्यजनों की धाक जमा दी है. उनमें बड़ी तादाद आप्रवासी पंजाबियों की है. उन्होंने कहा कि खान-पान विदेश में बसे भारतीयों की संस्कृति का हिस्सा बन चुका है. आप्रवासी भारतीयों की संस्कृति से जिस व्यंजन का सबसे ज्यादा जुड़ाव होगा, लोग उसके बारे में सबसे ज्यादा जानना चाहेंगे."

अध्ययन से ये भी पता चला है कि विदेशी नागरिक आम तौर पर भारतीय व्यंजन को पंजाबी व्यंजन के बराबर समझते हैं. मगर आंकड़े देखकर कहा जा सकता है कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च करनेवाले उत्तर भारत के लोगों से जरूर परिचित रहे होंगे.

शिवसेना सांसद की बीजेपी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो सावरकर को भारत रत्न देकर दिखाए

CAG की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, 2015 से 2018 के बीच जरूरी समानों की किल्लत से जूझ रही थी सेना, नहीं मिले कपड़े-राशन

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- 'अमेरिका की घटिया चाल'
ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- US की घटिया चाल
कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा
कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा
ट्रंप को मार डालो...', खामेनेई के अंतिम संस्कार में भड़का ईरान समर्थकों का गुस्सा, अमेरिका के खिलाफ लगाए नारे
'ट्रंप को मार डालो', खामेनेई के अंतिम संस्कार में भड़का ईरान समर्थकों का गुस्सा, US के खिलाफ लगाए नारे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget