एक्सप्लोरर

Pakistan Election Rigging: पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी का बड़ा खुलासा, कहा- चुनाव में धांधली हुई थी

Pakistan Election: पाकिस्तान में चुनाव प्रक्रिया के दौरान बार-बार धांधली के मुद्दे को लेकर पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, पाकिस्तान में यह हमेशा होता रहा है.

Pakistan Election Rigging:पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) प्रमुख बिलावल भुट्टो जारदारी ने पाकिस्तान की चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा किया है. पाकिस्तान में हाल ही में हुए चुनाव को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है. बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान में यह हमेशा से होता रहा है. क्वेटा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियों को एक राय होकर निष्पक्ष चुनाव की तरफ बढ़ना चाहिए. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान में चुनाव के दौरान बार-बार धांधली के मुद्दे को खत्म करने पर जोर दिया.

दरअसल, पाकिस्तान में हाल ही में हुए चुनावों में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पाकिस्तान के इतिहास में हुई सबसे बड़ी चुनावी धांधली का आरोप लगाया था. इस पर अब पाकिस्तान की प्रमुख पार्टियों में से एक पीपीपी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने बड़ा बयान दिया है. क्वेटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हमेशा से चुनावी धांधली होती रही है, हालांकि उन्होंने पिछले चुनावों में हुई धांधली को सबसे बड़ी धांधली नहीं माना है. बिलावल भुट्टो ने कहा, 'राजनेताओं को इस बात पर सहमत होना चाहिए कि मैच निष्पक्ष खेला जाना चाहिए और परिणाम को भी स्वीकार करना चाहिए.'

पाकिस्तान चुनाव आयोग पर सवाल
बिलावल ने कहा चुनावों में धांधली की वजह से देश कमजोर हो रहा है, इसके समाधान के लिए सभी दलों को गंभीरता से विचार करना चाहिए. बिलावल ने चुनाव सुधारों की वकालत में पीपीपी की सक्रिय भूमिका बताई है. एआरवाई न्यूज के मुताबिक, बिलावल ने पाकिस्तान चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने आयोग से अपील की है कि चुनाव निष्पक्ष कराया जाना चाहिए.

बिलावल शहबाज शरीफ से नाखुश
पाकिस्तान के साल 2024-25 बजट पर बोलते हुए बिलावल ने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को समर्थन दिया है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच हुए समझौतों के मुताबिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नहीं चल रही है. जरदारी ने चुनावी ईमानदारी, स्वास्थ्य सेवा में प्रगति और आर्थिक सुधार की दिशा में पीपीपी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास करेगी. 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में 15 दिन की बेटी को किया जिंदा दफन, 13 साल की बच्ची को पीट-पीट कर कर दिया अधमरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget