एक्सप्लोरर

Ukraine Issue: बाइडन की रूस को चेतावनी, कहा- यूक्रेन में प्रवेश करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

Ukraine Crisis: जो बाइडन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की यूक्रेन में अपने सैनिकों को भेजने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर रूसी सेना यूक्रेन में दाखिल होती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

Ukraine Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को रूस को चेताया कि अगर उसने यूक्रेन में दाखिल होने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि रूस अगर यूक्रेन में प्रवेश करने का फैसला लेता है तो उसे बेहद गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, जिनमें कड़े आर्थिक प्रतिबंध भी शामिल हैं. यही नहीं, मैं पूर्वी क्षेत्र (पोलैंड, रोमानिया आदि) में अमेरिकी सेना और नाटो की मौजूदगी बढ़ाने में भी गुरेज नहीं करूंगा.

मंगलवार की सुबह बाइडन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक की थी. उन्होंने कहा कि रूसी बलों की तैनाती में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बेलारूस की पूरी सीमा पर रूसी सैनिक मौजूद हैं. बाइडन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की यूक्रेन में अपने सैनिकों और नाटो बलों को भेजने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि लेकिन मैं पहले ही कह चुका हूं कि अगर रूसी सेना यूक्रेन में दाखिल होती है तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम होंगे.

यूक्रेन सीमा पर एक लाख से अधिक सैनिक हैं मौजूद

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया कि सीमा पर एक लाख रूसी सैनिक मौजूद हैं. जो युद्ध भड़काने वाली बयानबाजी और कार्रवाई के जरिये दुनियाभर में दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यूक्रेन पर हमले की पृष्ठभूमि तैयार हो सके. साकी ने कहा कि हम कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता देंगे, लेकिन हम नहीं जानते कि राष्ट्रपति पुतिन के दिमाग में क्या चल रहा है. हमने सीमा पर आक्रामक कार्रवाई और तैयारियां देखी हैं.

साकी ने क्षेत्र में तनाव घटाने की किसी भी कोशिश का स्वागत किया. उन्होंने कहा, ‘हम यूक्रेन संकट को लेकर अपने कई सहयोगियों और साझेदारों के संपर्क में हैं. हालांकि, मेरे पास भारतीय अधिकारियों से चर्चा पर स्पष्ट रूप से बताने के लिए कुछ भी नहीं है. हम क्षेत्र में तनाव घटाने की हर कोशिश का स्वागत करते हैं.

UK के प्रधानमंत्री की चेतावनी, Ukraine में युद्ध छिड़ा तो होगी दूसरे विश्वयुद्ध से ज्यादा तबाही, Russia को रक्तपात से बचने की दी सलाह

Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन में तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़बोलापन, कहा- उनका प्रशासन होता तो नहीं बनते जंग के हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-Afghanistan Relations: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन मुद्दों पर होगी बात
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन जरूरी मुद्दों पर होगी बात
NATO Summit 2026: तुर्किए के अंकारा में जुटे 32 देशों के नेता, NATO समिट में क्या होगा सबसे बड़ा फैसला? दुनिया की टिकीं नजरें
तुर्किए के अंकारा में जुटे 32 देशों के नेता, NATO समिट में क्या होगा सबसे बड़ा फैसला? दुनिया की टिकीं नजरें
भारत के लिए पाकिस्तान से भिड़ा अफगानिस्तान! खुलेआम दे दिया ये बड़ा बयान
भारत के लिए पाकिस्तान से भिड़ा अफगानिस्तान! खुलेआम दे दिया ये बड़ा बयान
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget