एक्सप्लोरर

बर्लिन ट्रक हमले के संदिग्ध को पुलिस ने मार गिराया: इटली के गृहमंत्री

रोम: इटली के गृहमंत्री मारको मिन्नीती ने कहा है कि बर्लिन में क्रिसमस बाजार पर घातक ट्रक हमला करने वाले संदिग्ध ट्यूनीशियाई व्यक्ति को आज मिलान में पुलिस ने मार गिराया.

मंत्री ने रोम में कहा कि अनीस अमरी को मार गिराया गया है. इससे पहले जब पुलिस ने उसकी कार को अंरराष्ट्रीय समयानुसार 2 बजे नियमित पहचान जांच के लिए रोका तो उसने पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं थीं.

मंत्री ने कहा कि पहचान से पुष्टि हुई है कि मारा गया व्यक्ति अमरी था.

उन्होंने कहा कि अमरी ने हथियार निकाला और गोलियां चलानी शुरू कर दीं. मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी के कंधे में गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है तथा उसका ऑपरेशन होना है. वह खतरे में नहीं है.

इटली के पास अमरी के उंगुलियों के निशान थे क्योंकि वह सिसली में 2011 से 2015 के बीच जेल में रहा था. करीब 24 वर्षीय अमरी सोमवार को हमले को अंजाम देने के बाद से फरार था जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी. वह अपने मूल देश ट्यूनीशिया से 2011 में अरब में बदलाव की बयार के दौरान इटली आया था. देश में आने के फौरन बाद उसे जेल की सजा दी गई थी क्योंकि उसने एक शरणार्थी केंद्र पर गोली चलाई थी.

उसे 2015 में छोड़ा गया था और वह जर्मनी चला गया था. जर्मनी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अभी औपचारिक पुष्टि का इंतजार है कि मिलान में जिस व्यक्ति को मार गिराया गया है वह अमरी है. जर्मनी के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तोबाइस प्लेटे ने कहा कि यह घटनाक्रम सच हुआ तो गृह मंत्रालय यह कहेगा कि इस व्यक्ति से कोई खतरा नहीं है. हालांकि यह अस्पष्ट है कि कैसे और कब अमरी बर्लिन से मिलान पहुंच गया. जर्मनी के अधिकारियों ने हमले के दो दिन बाद बुधवार को उसके वांछित होने का यूरोप व्यापी नोटिस जारी किया था.

मिलान के आतंकवाद निरोधी एक अधिकारी ने कहा कि अमरी मिलान की ट्रेन स्टेशन से आज तड़के आया था और जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां से आया था.

अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ता इस बात पर भी काम कर रहे हैं कि मिलान में अगर उसका कोई संपर्क था तो क्या था. इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि पहले इटली में रहने के दौरान वह मिलान में आया हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप की दूसरे देशों से बड़ी अपील, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भेजने को कहा वॉरशिप
Live: युद्ध के बीच ट्रंप की दूसरे देशों से अपील, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भेजने को कहा वॉरशिप
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
US Iran War: ईरान ने लोगों को UAE के बंदरगाह छोड़ने की दी चेतावनी! कुछ ही घंटों बाद होने वाला है अटैक?
ईरान ने लोगों को UAE के बंदरगाह छोड़ने की दी चेतावनी! कुछ ही घंटों बाद होने वाला है अटैक?
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget