एक्सप्लोरर

क्या रुकने वाला है इजरायल-हमास युद्ध? अमेरिका रवाना हुए नेतन्याहू, ट्रंप से होगी मुलाकात

Benjamin Netanyahu: इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उनकी मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हो सकती है.

Benjamin Netanyahu's visit to America: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. उनकी मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होने की संभावना है. व्हाइट हाउस में दोबारा एंट्री के बाद ट्रंप की किसी विदेशी नेता के साथ यह पहली बैठक होगी. 

इजरायली मीडिया के मुताबिक वाशिंगटन के लिए उड़ान भरने के लिए 'विंग ऑफ जियोन विमान में सवार होने से पहले, प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिकी राजधानी में उनकी बैठकों में 'इजरायल और क्षेत्र के सामने मौजूद महत्वपूर्ण, नाजुक मुद्दों पर चर्चा होगी.' 

'इजरायल-अमेरिका के मजबूत गठबंधन का प्रणाम'

पीएम नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद व्हाइट हाउस में उनसे मिलने वाले वह पहले विदेशी नेता हैं. उन्होंने कहा कि यह इजरायली-अमेरिकी गठबंधन की मजबूती का प्रमाण है. यह हमारी व्यक्तिगत मित्रता की मजबूती का भी प्रमाण है.' 

नेतन्याहू का तर्क है कि "युद्ध में हमने जो निर्णय लिए हैं, उन्होंने पहले ही मध्य पूर्व का चेहरा बदल दिया है. हमारे निर्णयों और हमारे सैनिकों के साहस ने नक्शे को फिर से परिभाषित किया है. लेकिन मेरा मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करते हुए, हम इसे और भी बेहतर बना सकते हैं. 

मजबूत कर सकते हैं सुरक्षा

इजरायल के पीएम ने कहा, "मेरा मानना है कि हम सुरक्षा को मजबूत कर सकते हैं. शांति के दायरे को व्यापक बना सकते हैं और ताकत के माध्यम से शांति के एक उल्लेखनीय युग को प्राप्त कर सकते हैं."  नेतन्याहू का यह दौरा ऐसे समय में हा रहा है जब गाजा युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के लिए बातचीत शुरू होनी है.  रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध विराम और बंधक समझौते की शर्तों के अनुसार, समझौते के दूसरे चरण के लिए वार्ता पहले चरण के 16वें दिन, यानी आने वाले सोमवार से शुरू होनी चाहिए.
 
बता दें 19 जनवरी से लागू गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत अब तक चार बार बंदियों की अदला-बदली हुई है. इसमें हमास ने इजरायली बंधकों को मुक्त किया है जिसके बदले में यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget