एक्सप्लोरर

ट्रंप से मिलने के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा- सऊदी अरब अपने यहां बना ले नया फिलिस्तीन

Benjamin Netanyahu: इजरायल और सऊदी अरब के बीच बिगड़ सकते है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वो सऊदी अरब से रिश्ते सामान्य करने के लिए फिलिस्तीन पर इजरायल के रूख को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे.

Israel and Saudi Arabia: सऊदी अरब और इजरायल के बीच तल्खी बढ़ गई है. हाल में ही सऊदी अरब ने कहा था कि जब तक फिलिस्तीन राज्य का निर्माण नहीं होता, तब तक वो इजरायल का मान्यता नहीं देगा. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ये उम्मीद की जा रही थी कि सऊदी अरब के रुख में थोड़ा बदलाव आएगा. लेकिन अब ये विवाद बढ़ता जा रहा है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को सऊदी अरब पर पलटवार किया है. उन्होंने चैनल-14 पर दिए गये एक इंटरव्यू में कहा कि सऊदी अरब चाहे तो अपने देश में एक नये फिलिस्तीन राज्य का निर्माण कर सकता है.

बेंजामिन नेतन्याहू ने दिया बड़ा बयान

चैनल-14 पर दिए गये इंटरव्यू में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर सऊदी अरब चाहे तो अपने देश में एक नए फिलिस्तीन राज्य का निर्माण कर सकता है. उनके पास इसके लिए  पर्याप्त जमीन है. उनके इस बयान से दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं. हालांकि अक्टूबर 2023 में गाजा पर इजरायल के हमले के बाद सऊदी अरब ने इजरायल को लेकर बहुत ज्यादा आक्रामक रुख नहीं अपनाया है. 

इस इंटरव्यू में जब नेतन्याहू से फिलिस्तीनी राज्य को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हम ऐसा कोई भी समझौता नहीं करेंगे, जो इजरायल को खतरे में डाले. 7 अक्टूबर के बाद हम फिलिस्तीनी राज्य को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे. आप जानते हैं कि वो फिलिस्तीनी राज्य था, जिसे गाजा कहा जाता था. हमास के नेतृत्व में गाजा एक फिलिस्तीनी राज्य था और इसके बदले में हमें क्या मिला,  होलोकॉस्ट के बाद सबसे बड़ा नरसंहार."

सऊदी अरब ने साफ किया अपना रुख 

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू अमेरिका के दौरे पर गए थे. जहां पर उन्होंने ट्रंप के साथ सऊदी अरब के साथ रिश्तों को लेकर भी बात की थी. इस दौरान  नेतन्याहू ने कहा था, "मुझे ऐसा लगता है कि इजरायल और सऊदी अरब के बीच शांति संभव है और मेरा ऐसा मानना है कि ये होने भी जा रहा है.  इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सऊदी अरब विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वो फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना के बिना इजरायल के साथ संबंधों पर बात नहीं करेगा. 

गौरतलब है कि अपने पिछले कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड समझौता करवाया था. इस समझौते के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायल के साथ डिप्लोमेटिक संबंध शुरू किए थे और  इजरायल को बतौर देश मान्यता दी थी. माना जा रहा था कि ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में अब्राहम अकॉर्ड 2.0 की शुरुआत कर सकते हैं.                                                 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
Exclusive: दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज जारी, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज
दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज
क्या सरेंडर करेगा यूक्रेन? रूस के हमलों से दहला कीव, आयरलैंड यात्रा बीच में छोड़कर लौटे जेलेंस्की
क्या सरेंडर करेगा यूक्रेन? रूस के हमलों से दहला कीव, आयरलैंड यात्रा बीच में छोड़कर लौटे जेलेंस्की
वेनेजुएला में लाल हुआ पूरा आसमान, वायरल VIDEO देख सहमे लोग; आखिर क्या है इस रहस्यमयी नजारे का सच?
वेनेजुएला में लाल हुआ पूरा आसमान, वायरल VIDEO देख सहमे लोग; आखिर क्या है इस रहस्यमयी नजारे का सच?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget