एक्सप्लोरर

Wagner Chief Death: 'मैं कल्पना नहीं कर सकता कि...', वैगनर चीफ की मौत पर दोस्त पुतिन का जिक्र कर बोले बेलारूसी राष्ट्रपति

Lukashenko On Yevgeny Prigozhin Death: बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के होने की संभावना को खारिज किया है. 

Yevgeny Prigozhin Death: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रिगोझिन की मौत के पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के होने की संभावना को खारिज किया है. 

बेलारूस के कद्दावर नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने सरकारी समाचार एजेंसी बेल्टा से बात करते हुए कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकता कि पुतिन ने यह किया होगा. अपने मित्र के लिए उन्होंने आगे कहा कि पुतिन को दोषी ठहराया जाना गलत है. गौरतलब है कि बुधवार शाम को रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई थी. इस विमान में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी सवार थे. 

अमेरिका जाहिर कर चुका है साजिश की आशंका 

प्रिगोझिन की मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने विमान हादसे के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है. दरअसल, अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि विमान में बम या कोई अन्य विस्फोटक था, जो दुर्घटना का कारण बना. इससे पहले दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रूस के अंदर से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से येवगेनी प्रिगोझिन के विमान को मार गिराया गया  है.

जून में प्रिगोझिन ने किया था विद्रोह का प्रयास 

बता दें कि येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी सेना के खिलाफ दो महीने पहले यानी जून के आखिर में विद्रोह का प्रयास किया था. तब उन्होंने दक्षिणी शहर, रोस्तोव को अपने कब्जे में लेने के बाद मॉस्को की तरह कूच करने का एलान किया था. हालांकि तब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए प्रिगोझिन की बगावत खत्म कराया था. इससे पहले येवगेनी प्रिगोझिन का निजी सैन्य बल वैगनर यूक्रेन के खिलाफ लड़ चुका है. 

ये भी पढ़ें: Parents In Jail: इस देश में अजीब फरमान, बच्चों के स्कूल नहीं जाने पर होगी माता पिता को जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget