एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में चीन के लोगों पर हो रहे आत्मघाती बम हमले से भड़का बीजिंग, दिए ये सख्त निर्देश

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बताया कि इससे पहले 20 अगस्त को ग्वादर ईस्ट बे एक्सप्रेस-वे परियोजना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था.

पाकिस्तान में अपने नागरिकों पर एक महीन के अंदर दूसरी बार हुए हमले ने चीन की परेशानी बढ़ाकर रख दी है. इसके बाद चीन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में पिछले सप्ताह चीनी नागरिकों को लेकर जा रहे वाहन पर आत्मघाती बम हमले से वह आश्चर्यचकित है. उसने पाकिस्तान से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘‘सजा’’ देने और सीपीईसी परियोजना से जुड़े उसके कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले की यह करीब एक महीने में दूसरी घटना है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बताया कि इससे पहले 20 अगस्त को ग्वादर ईस्ट बे एक्सप्रेस-वे परियोजना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था. काफिला बलूचिस्तान प्रांत में विनिर्माण स्थल की ओर जा रहा था.

ग्वादर 60 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत वाली चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) परियोजना का चरम बिंदु है. बड़ी संख्या में चीनी विशेषज्ञ और कर्मचारी ग्वादर और आसपास के क्षेत्रों में सीपीईसी के तहत आने वाली परियोजनाओं में कार्यरत हैं.

एक सवाल के जवाब में वांग ने बताया कि हमले में एक चीनी नागरिक को चोटें आयी हैं, जबकि कई स्थानीय कर्मचारी हताहत हुए हैं. पाकिस्तान प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, आत्मघाती बम हमलावर एक बच्चा था और चीनी काफिले को निशाना बनाने के लिए वह कालोनी से दौड़ता हुआ आया था.

वांग ने कहा, ‘‘हम इस घटना से आश्चर्यचकित हैं और इस घटना की निंदा करते हैं तथा हमले में पाकिस्तानी नागरिक की मौत पर शोक जताते हैं. हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान से जितनी जल्दी संभव हो दोषियों को पकड़ने और सजा देने की मांग करते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget