एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क के BAPS स्वामीनारायण मंदिर में की गई तोड़फोड़, लिखे गए भारत विरोधी नारे.. इसी महीने में पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका

New York BAPS Temple: पीएम मोदी 21 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं, इसके पहले न्यूयॉर्क के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई है. साथ ही भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं. 

New York BAPS Temple: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले न्यूयॉर्क में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं. यह घटना न्यूयॉर्क शहर के मेलविले में हुई है. इस घटना पर भारत के वाणिज्य दूतावास ने कड़ी आपत्ति जताई है. भारत ने जघन्य घटना के आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई को लेकर अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया है.  

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘'न्यूयॉर्क के मेलविले में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पास संकेतक बोर्ड में की गई छेड़छाड़ की घटना अस्वीकार्य है.' पोस्ट में कहा गया कि वाणिज्य दूतावास 'समुदाय के संपर्क में है और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया गया है.'

21 सितंबर को पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका
मेलविले, लॉन्ग आइलैंड के सफोल्क काउंटी में मौजूद है और नासाऊ वेटरन्स मेमोरियल कोलिजीयम से लगभग 28 किलोमीटर दूर है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई फुटेज के मुताबिक, मंदिर के बाहर सड़क और प्रतीक चिह्नों पर स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं. पीएम मोदी सितंबर महीने में तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं. पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा 21, 22 और 23 सितंबर को होनी है. 

हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
भारत विरोधी इस घटना के बाद बीएपीएस ने कहा, हमें दुख है कि एक बार फिर नफरत और असहिष्णुता के बीच शांति की अपील करनी पड़ रही है. कल रात को न्यूयॉर्क में स्वामीनारायण मंदिर में नफरत भरे संदेशों के साथ तोड़फोड़ की गई. दुर्भाग्य से उत्तरी अमेरिका में यह अकेली घटना नहीं है. हिंदू मंदिरों में इस तरह की अपवित्र घटनाएं और भी हुई हैं. स्वामीनारायण मंदिर इस घटना की कड़ी निंदा करता है. इसके घटना के बाद हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि न्याय विभाग और गृह सुरक्षा विभाग को इस घटना की जांच करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ेंः 8 महीनों में 400 लोगों को फांसी, महिलाओं की स्वतंत्रता का हनन, भारत को नसीहत देने से पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अपने गिरेबान में झांके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget