एक्सप्लोरर

Barack Obama Modi: 'ओबामा का अब व्हाइट हाउस के साथ कोई ताल्‍लुक नहीं,' भारत पर की गई टिप्पणियों से बाइडेन प्रशासन ने पल्‍ला झाड़ा

America के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की मुसलमानों को लेकर की गई टिप्पणियों ने भारत में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी. अब बाइडेन प्रशासन का कहना है कि ओबामा का व्हाइट हाउस के साथ कोई लेना देना नहीं है.

Joe Biden administration on Obama: अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति एवं नोबेल पुरस्‍कार विजेता बराक ओबामा (Barack Obama) की भारत को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्‍पणी से बाइडेन प्रशासन (Biden administration) के अधिकारी सहमत नहीं हैं, और उन्‍होंने ओबामा की टिप्‍पणियों को उनकी निजी राय बताया है. बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि वे बराक ओबामा का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्‍होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत पर जो टिप्पणियां कीं, वो बाइडेन प्रशासन के रूख से अलग हैं.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के मुताबिक, अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने ओबामा को एक निजी नागरिक बताया और कहा कि उनका व्हाइट हाउस के साथ कोई समन्वय नहीं था. अधिकारी ने कहा कि राष्‍ट्रपति बाइडेन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ “हर तरह के मुद्दे” उठाए, और साथ ही उनका बहुत स्‍वागत बहुत ही सम्मानजनक तरीके से किया. उन्होंने मोदी से सवाल पूछने वाली वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्टर को भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ट्रोल किए जाने पर चिंता जताई और कहा कि बाइडेन प्रशासन स्वतंत्र और खुली बातचीत में विश्वास करता है, वो किसी भी तरह के ऑनलाइन उत्पीड़न का समर्थन नहीं करता है. 


Barack Obama Modi: 'ओबामा का अब व्हाइट हाउस के साथ कोई ताल्‍लुक नहीं,' भारत पर की गई टिप्पणियों से बाइडेन प्रशासन ने पल्‍ला झाड़ा

आखिर क्‍या कहा था बराक हुसैन ओबामा ने?
ओबामा ने भारत के बारे में टिप्‍पणियां तब की थीं, जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन 22 जून को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कर रहे थे और द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हो रहे थे. तब ओबामा ने सीएनएन के साथ एक इंटरव्‍यू में कहा था कि राष्‍ट्रपति बाइडेन के लिए, “बहुसंख्यक हिंदुओं वाले भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा” पर चर्चा जरूरी थी. प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए ओबामा ने कहा था कि अगर मेरी प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत होती, तो मेरे तर्क का एक हिस्सा यह होता कि यदि भारतीय प्रधानमंत्री ने "जातीय अल्पसंख्यकों" के अधिकारों की रक्षा नहीं की, तो भारत के "टूटकर बिखरने" का खतरा हो जाएगा. ओबामा ने कहा था कि वहां के "आंतरिक संघर्ष" "मुस्लिम इंडिया" और "हिंदू इंडिया" दोनों के हितों के विपरीत होंगे. ओबामा की इन टिप्पणियों ने भारत के सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी. 

ओबामा की टिप्पणियों का मंत्रियों ने दिया जवाब
कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को निशाने पर ले लिया. दूसरी ओर, ओबामा को जवाब देते हुए भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान जारी किए. निर्मला सीतारमण ने कहा कि “ओबामा जब अमेरिका के राष्‍ट्रपति थे तो उनके नेतृत्व में अमेरिका ने छह मुस्लिम बहुल-देशों पर बमबारी की थी. उन्‍होंने मुसलमानों पर हजारों बम गिराए थे, तब वो ऐसा क्‍यों नहीं कहते थे?”
उसी तरह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि भारत में ही कई हुसैन ओबामा हैं, और असम पुलिस अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार काम करेगी.

यह भी पढ़ें: बराक ओबामा के बयान पर घमासान जारी, BJP ने दिलाई मुस्लिम देशों पर हमले की याद, विपक्षी बोले- चीन का नाम क्यों नहीं लेते?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘2014 में जब PM बना, 28 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था, 12 साल में 3 बार आया’
‘2014 में जब PM बना, 28 साल बाद भारत का कोई पीएम ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था, 12 साल में 3 बार आया’
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम
US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Explained: अमेरिका और ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमलों में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
US-ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमले में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget